- Hindi News
- टॉप न्यूज़
- पाकिस्तान : भीषण बम धमाका, गोलीबारी में 10 की मौत, 30 से अधिक घायल
पाकिस्तान : भीषण बम धमाका, गोलीबारी में 10 की मौत, 30 से अधिक घायल
Digital Desk
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में एक भीषण बम धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यह धमाका शहर के जरघून रोड पर हुआ। विस्फोट के तुरंत बाद अंधाधुंध फायरिंग भी हुई।
घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य मंत्री बख्त मुहम्मद काकर ने शहर के सभी अस्पतालों में आपातकाल की घोषणा कर दी है और सभी डॉक्टर, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ को ड्यूटी पर तैनात करने का निर्देश दिया है।
पुलिस और सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है। फ्रंटियर कॉर्प्स के जवान भी मौके पर मौजूद हैं। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, यह एक आत्मघाती हमला था। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास की इमारतों की खिड़कियां और दरवाजे टूट गए।
क्वेटा में हाल ही में हिंसा की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी महीने की 4 सितंबर को भी एक राजनीतिक रैली के दौरान हुए धमाके में 15 लोग मारे गए थे और दर्जनों घायल हुए थे। बलूचिस्तान क्षेत्र में लंबे समय से अशांति और स्थानीय विद्रोही समूहों की गतिविधियां जारी हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए