IRCTC का बड़ा तोहफा: लॉन्च हुआ SwaRail ऐप, अब एक ही प्लेटफॉर्म पर बुक होंगी सभी टिकटें, जानें खासियतें

Business News

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक बड़ी डिजिटल पहल की है।

IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने अपना नया मोबाइल ऐप SwaRail लॉन्च कर दिया है। यह ऐप यात्रियों को ट्रेन यात्रा से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। फिलहाल यह ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग मोड में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

अब टिकट बुकिंग के लिए नहीं पड़ेगा अलग-अलग ऐप का सहारा

अब तक यात्रियों को रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप (जैसे IRCTC Rail Connect और UTS ऐप) का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अब SwaRail के माध्यम से ये सारी सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी:

  • रिजर्व टिकट बुकिंग

  • अनरिजर्व टिकट बुकिंग

  • प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग

 यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर

SwaRail ऐप यात्रियों को सिर्फ टिकट बुकिंग की सुविधा ही नहीं, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान ज़रूरत पड़ने वाली जानकारी भी प्रदान करेगा:

  • किसी रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की डिटेल्स

  • ट्रेन का टाइम टेबल, स्टॉपेज और रूट मैप

  • पीएनआर स्टेटस चेक करना

  • कोच पोजीशन और लाइव रनिंग स्टेटस

  • यात्रा के दौरान ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग

  • रिफंड फाइलिंग की सुविधा

  • यूज़र फीडबैक और अनुभव साझा कर सकते हैं

रेल मदद, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर

SwaRail की एक बड़ी खासियत है कि इसमें यात्रियों के लिए रेल मदद (Rail Madad) की सभी सेवाएं भी शामिल हैं। अगर ट्रेन यात्रा के दौरान किसी तरह की शिकायत हो, कोई असुविधा हो या तत्काल सुरक्षा/मेडिकल सहायता की जरूरत हो, तो इस ऐप के ज़रिए यात्री सीधे रेलवे से संपर्क कर सकते हैं।

iPhone यूजर्स को करना होगा थोड़ा इंतजार

जहां एक ओर एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को जल्द इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं iOS यानी iPhone यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे iOS वर्जन में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

IRCTC का बड़ा तोहफा: लॉन्च हुआ SwaRail ऐप, अब एक ही प्लेटफॉर्म पर बुक होंगी सभी टिकटें, जानें खासियतें

Business News

IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) ने अपना नया मोबाइल ऐप SwaRail लॉन्च कर दिया है। यह ऐप यात्रियों को ट्रेन यात्रा से जुड़ी लगभग सभी जरूरी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध कराएगा। फिलहाल यह ऐप एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर टेस्टिंग मोड में है और जल्द ही सभी यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया जाएगा।

अब टिकट बुकिंग के लिए नहीं पड़ेगा अलग-अलग ऐप का सहारा

अब तक यात्रियों को रिजर्व और अनरिजर्व टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग ऐप (जैसे IRCTC Rail Connect और UTS ऐप) का इस्तेमाल करना पड़ता था। लेकिन अब SwaRail के माध्यम से ये सारी सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध होंगी:

  • रिजर्व टिकट बुकिंग

  • अनरिजर्व टिकट बुकिंग

  • प्लेटफॉर्म टिकट की बुकिंग

 यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी अब एक क्लिक पर

SwaRail ऐप यात्रियों को सिर्फ टिकट बुकिंग की सुविधा ही नहीं, बल्कि पूरी यात्रा के दौरान ज़रूरत पड़ने वाली जानकारी भी प्रदान करेगा:

  • किसी रूट पर चलने वाली सभी ट्रेनों की डिटेल्स

  • ट्रेन का टाइम टेबल, स्टॉपेज और रूट मैप

  • पीएनआर स्टेटस चेक करना

  • कोच पोजीशन और लाइव रनिंग स्टेटस

  • यात्रा के दौरान ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग

  • रिफंड फाइलिंग की सुविधा

  • यूज़र फीडबैक और अनुभव साझा कर सकते हैं

रेल मदद, सुरक्षा और मेडिकल सुविधा एक ही प्लेटफॉर्म पर

SwaRail की एक बड़ी खासियत है कि इसमें यात्रियों के लिए रेल मदद (Rail Madad) की सभी सेवाएं भी शामिल हैं। अगर ट्रेन यात्रा के दौरान किसी तरह की शिकायत हो, कोई असुविधा हो या तत्काल सुरक्षा/मेडिकल सहायता की जरूरत हो, तो इस ऐप के ज़रिए यात्री सीधे रेलवे से संपर्क कर सकते हैं।

iPhone यूजर्स को करना होगा थोड़ा इंतजार

जहां एक ओर एंड्रॉइड यूजर्स इस ऐप को जल्द इस्तेमाल कर सकेंगे, वहीं iOS यानी iPhone यूजर्स को इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। उम्मीद है कि बहुत जल्द इसे iOS वर्जन में भी लॉन्च कर दिया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/the-big-gift-of-irctc-launched-the-swarail-app-now/article-21530

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.