थाना प्रभारी के घर में बड़ी सेंधमारी: सूना मकान देख चोर ले उड़े सोने-चांदी के जेवरात

Rajgad, MP

राज्य में गुंडा तत्वों पर बुलडोजर कार्रवाई के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस अफसरों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से सामने आया है, जहां चोरों ने खुजनेर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी शिवचरण यादव के सूने मकान में सेंधमारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी यादव का परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुजनेर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके ब्यावरा स्थित घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब 3 तोला सोने के जेवर, जिनमें झुमका, अंगूठी, टीका, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल थे, चुरा लिए।

चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरा मोबाइल से जुड़ा होने के कारण जब फोन चेक किया गया, तो चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब पुलिसकर्मी खुद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

थाना प्रभारी के घर में बड़ी सेंधमारी: सूना मकान देख चोर ले उड़े सोने-चांदी के जेवरात

Rajgad, MP

राज्य में गुंडा तत्वों पर बुलडोजर कार्रवाई के बावजूद आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब वे पुलिस अफसरों के घरों को भी निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजगढ़ जिले के ब्यावरा से सामने आया है, जहां चोरों ने खुजनेर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी शिवचरण यादव के सूने मकान में सेंधमारी कर दी।

जानकारी के अनुसार, थाना प्रभारी यादव का परिवार एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए खुजनेर गया हुआ था। इसी दौरान चोरों ने उनके ब्यावरा स्थित घर को निशाना बनाते हुए अलमारी का लॉकर तोड़ा और करीब 3 तोला सोने के जेवर, जिनमें झुमका, अंगूठी, टीका, पायल सहित अन्य कीमती आभूषण शामिल थे, चुरा लिए।

चोरी की यह घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। कैमरा मोबाइल से जुड़ा होने के कारण जब फोन चेक किया गया, तो चोरी का पता चला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की बारीकी से पड़ताल की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि जब पुलिसकर्मी खुद सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या भरोसा?

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/gold-and-silver-jewelery-took-away-the-thieves-after-seeing/article-21549

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.