मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिज़ाज: कहीं बारिश तो कहीं झुलसाती गर्मी, खजुराहो 46 डिग्री पर

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मौसम दोरंगी हो चला है। एक ओर प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी और लू का प्रकोप जारी है, वहीं दूसरी ओर आंधी और बारिश से कुछ क्षेत्रों को राहत मिली है। सोमवार को भोपाल और इंदौर समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई, जबकि खजुराहो में पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार, 20 मई को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। जिन जिलों में अलर्ट है, उनमें शामिल हैं:
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, छतरपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर, नीमच, धार, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम

 एक साथ सक्रिय हैं 7 वेदर सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में इस समय सात अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं। एक प्रमुख ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है, जिसकी वजह से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। इससे तेज हवाओं, गरज-चमक और बौछारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

 गर्मी का तांडव जारी: खजुराहो सबसे गर्म

जहां एक ओर कुछ जिलों में बारिश राहत दे रही है, वहीं बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों में पारा लगातार चढ़ रहा है।

  • खजुराहो: 46.0°C

  • नौगांव: 44.7°C

  • टीकमगढ़: 44.6°C

  • शिवपुरी: 44.0°C

 कहां-कहां हुई बारिश?

सोमवार को भोपाल और इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके अलावा दमोह, देवास, छिंदवाड़ा, गुना, सागर, रायसेन, बड़वानी, रतलाम, बीना और मऊगंज में भी बौछारें दर्ज की गईं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

मध्यप्रदेश में मौसम का बदला मिज़ाज: कहीं बारिश तो कहीं झुलसाती गर्मी, खजुराहो 46 डिग्री पर

BHOPAL, MP

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मंगलवार, 20 मई को प्रदेश के 30 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। जिन जिलों में अलर्ट है, उनमें शामिल हैं:
भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, मुरैना, भिंड, दतिया, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, छतरपुर, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, मंदसौर, नीमच, धार, अलीराजपुर, झाबुआ और रतलाम

 एक साथ सक्रिय हैं 7 वेदर सिस्टम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, प्रदेश में इस समय सात अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं। एक प्रमुख ट्रफ लाइन मध्यप्रदेश से होकर गुजर रही है, जिसकी वजह से मौसम में अस्थिरता बनी हुई है। इससे तेज हवाओं, गरज-चमक और बौछारों की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

 गर्मी का तांडव जारी: खजुराहो सबसे गर्म

जहां एक ओर कुछ जिलों में बारिश राहत दे रही है, वहीं बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र के कई जिलों में पारा लगातार चढ़ रहा है।

  • खजुराहो: 46.0°C

  • नौगांव: 44.7°C

  • टीकमगढ़: 44.6°C

  • शिवपुरी: 44.0°C

 कहां-कहां हुई बारिश?

सोमवार को भोपाल और इंदौर में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इसके अलावा दमोह, देवास, छिंदवाड़ा, गुना, सागर, रायसेन, बड़वानी, रतलाम, बीना और मऊगंज में भी बौछारें दर्ज की गईं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/two-colors-of-weather-are-being-seen-in-madhya-pradesh/article-21547

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.