जिया खान की मौत पर जरीना वहाब का नया खुलासा: "डिप्रेशन में थी जिया, सूरज को आखिरी बार किया था कॉल"

Bollywood NEWS

बॉलीवुड अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या को भले ही 12 साल बीत चुके हों, लेकिन इस दुखद घटना की परछाईं आज भी फिल्म इंडस्ट्री और जिया के चाहने वालों के मन से गई नहीं है। अब एक बार फिर से इस मामले में नई चर्चा शुरू हो गई है। अभिनेता सूरज पंचोली की मां और दिग्गज अभिनेत्री जरीना वहाब ने इस मामले को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है।

"जिया और सूरज का हो चुका था ब्रेकअप" – जरीना वहाब

हाल ही में एक साक्षात्कार में जरीना वहाब ने खुलासा किया कि जिस वक्त जिया खान ने आत्महत्या की, उस समय वह और सूरज रिलेशनशिप में नहीं थे। उन्होंने बताया कि सूरज ने अपने करियर को लेकर गंभीरता दिखाई थी और सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने की बात पर उसने जिया से दूरी बना ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद जिया ने सूरज से दोस्ती बनाए रखने की इच्छा जताई थी।

तेलुगु फिल्म से रिजेक्शन के बाद टूट गई थी जिया

जरीना वहाब ने यह भी दावा किया कि जिया खान को एक तेलुगु फिल्म से अंतिम समय पर बाहर कर दिया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत हुई थीं। यही घटना संभवतः उनके डिप्रेशन की बड़ी वजह बनी। उस फिल्म में बाद में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को कास्ट किया गया।

मौत से पहले किया था सूरज को कॉल

जरीना ने बताया कि जिया ने आत्महत्या से कुछ समय पहले सूरज को कॉल करने की कोशिश की थी। उस समय सूरज किसी शूटिंग क्लास में व्यस्त था और फोन नहीं उठा सका। जब उसने बाद में फोन देखा, तो उसने जिया को मैसेज कर कॉल करने के लिए कहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

"सूरज ने बहुत कुछ सहा है"

जरीना वहाब ने यह भी कहा कि उनके बेटे ने बीते 10 वर्षों में बहुत कुछ सहा है। वह कहती हैं, “जो हुआ, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन लोगों ने जो समझा, वह सच नहीं था। सूरज ने उस लड़की को एक दोस्त की तरह बर्थडे गिफ्ट भेजा था, उसे करियर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मगर अफसोस कि दुनिया ने सिर्फ एक पहलू देखा।”

सीबीआई कोर्ट ने बरी किया था सूरज पंचोली को

आपको बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान का शव मुंबई के जुहू स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। करीब 10 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अप्रैल 2023 में सीबीआई की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी कर दिया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

जिया खान की मौत पर जरीना वहाब का नया खुलासा: "डिप्रेशन में थी जिया, सूरज को आखिरी बार किया था कॉल"

Bollywood NEWS

"जिया और सूरज का हो चुका था ब्रेकअप" – जरीना वहाब

हाल ही में एक साक्षात्कार में जरीना वहाब ने खुलासा किया कि जिस वक्त जिया खान ने आत्महत्या की, उस समय वह और सूरज रिलेशनशिप में नहीं थे। उन्होंने बताया कि सूरज ने अपने करियर को लेकर गंभीरता दिखाई थी और सलमान खान द्वारा लॉन्च किए जाने की बात पर उसने जिया से दूरी बना ली थी। उन्होंने यह भी बताया कि ब्रेकअप के बाद जिया ने सूरज से दोस्ती बनाए रखने की इच्छा जताई थी।

तेलुगु फिल्म से रिजेक्शन के बाद टूट गई थी जिया

जरीना वहाब ने यह भी दावा किया कि जिया खान को एक तेलुगु फिल्म से अंतिम समय पर बाहर कर दिया गया था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद आहत हुई थीं। यही घटना संभवतः उनके डिप्रेशन की बड़ी वजह बनी। उस फिल्म में बाद में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह को कास्ट किया गया।

मौत से पहले किया था सूरज को कॉल

जरीना ने बताया कि जिया ने आत्महत्या से कुछ समय पहले सूरज को कॉल करने की कोशिश की थी। उस समय सूरज किसी शूटिंग क्लास में व्यस्त था और फोन नहीं उठा सका। जब उसने बाद में फोन देखा, तो उसने जिया को मैसेज कर कॉल करने के लिए कहा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

"सूरज ने बहुत कुछ सहा है"

जरीना वहाब ने यह भी कहा कि उनके बेटे ने बीते 10 वर्षों में बहुत कुछ सहा है। वह कहती हैं, “जो हुआ, वो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण था। लेकिन लोगों ने जो समझा, वह सच नहीं था। सूरज ने उस लड़की को एक दोस्त की तरह बर्थडे गिफ्ट भेजा था, उसे करियर के लिए शुभकामनाएं दी थीं। मगर अफसोस कि दुनिया ने सिर्फ एक पहलू देखा।”

सीबीआई कोर्ट ने बरी किया था सूरज पंचोली को

आपको बता दें कि 3 जून 2013 को जिया खान का शव मुंबई के जुहू स्थित उनके फ्लैट में पाया गया था। इस मामले में उनके बॉयफ्रेंड सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था। करीब 10 साल लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अप्रैल 2023 में सीबीआई की विशेष अदालत ने सबूतों के अभाव में सूरज को बरी कर दिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/zarina-wahabs-new-revelation-on-jia-khans-death-was-in/article-21555

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.