छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में लगातार जारी भीषण गर्मी से परेशान जनता को अब राहत मिलने वाली है।

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी सक्रिय हो सकता है।

 21 मई से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। साथ ही, आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 अभी भी तप रहा है प्रदेश, रायपुर सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर इलाकों में उमस और तपिश बनी रही। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 40.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.6°C रहा।

 मानसून और ट्रफ लाइन की सक्रियता बनी वजह

मौसम विभाग के अनुसार:

  • एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल 61°E और 30°N अक्षांश पर सक्रिय है।

  • एक द्रोणिका रेखा मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक फैली है।

  • दूसरी द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से होते हुए उत्तर कर्नाटक के भीतरी हिस्सों तक पहुंच रही है।

ये सभी मौसमी कारक मिलकर छत्तीसगढ़ में मौसम के बदलाव की वजह बन सकते हैं।

 बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। नागरिकों को सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों में बिजली चमकते समय रुकने की सलाह दी गई है।

 रायपुर का मौसम आज

राजधानी में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 40°C

  • न्यूनतम तापमान: 28°C
    हवा में नमी और बादलों की मौजूदगी शाम होते-होते हल्की बारिश की स्थिति बना सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में गर्मी से मिलेगी राहत! कल से बदलेगा मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश के आसार

Raipur, CG

मौसम विभाग के ताज़ा पूर्वानुमान के अनुसार, 21 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। अगले 24 से 48 घंटों में कई इलाकों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी सक्रिय हो सकता है।

 21 मई से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि अगले कुछ घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। साथ ही, आगामी तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

 अभी भी तप रहा है प्रदेश, रायपुर सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई, लेकिन अधिकतर इलाकों में उमस और तपिश बनी रही। राजधानी रायपुर में सबसे ज्यादा 40.6°C तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 23.6°C रहा।

 मानसून और ट्रफ लाइन की सक्रियता बनी वजह

मौसम विभाग के अनुसार:

  • एक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल 61°E और 30°N अक्षांश पर सक्रिय है।

  • एक द्रोणिका रेखा मध्य पंजाब से उत्तर बांग्लादेश तक फैली है।

  • दूसरी द्रोणिका पश्चिमी विदर्भ से होते हुए उत्तर कर्नाटक के भीतरी हिस्सों तक पहुंच रही है।

ये सभी मौसमी कारक मिलकर छत्तीसगढ़ में मौसम के बदलाव की वजह बन सकते हैं।

 बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों में तेज अंधड़, बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। नागरिकों को सतर्क रहने और खुले क्षेत्रों में बिजली चमकते समय रुकने की सलाह दी गई है।

 रायपुर का मौसम आज

राजधानी में आज आसमान आंशिक रूप से मेघमय रहेगा।

  • अधिकतम तापमान: 40°C

  • न्यूनतम तापमान: 28°C
    हवा में नमी और बादलों की मौजूदगी शाम होते-होते हल्की बारिश की स्थिति बना सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/relief-from-the-heat-in-chhattisgarh-will-change-from-tomorrow/article-21534

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.