बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीटों पर ठनी दरार, CPI (ML) ने 19 सीटों का प्रस्ताव ठुकराया

digital desk

On

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर संकट बढ़ गया है। CPI (ML) लिबरेशन ने 19 सीटों की पेशकश ठुकरा दी और कहा कि पार्टी 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का नया प्रस्ताव रखेगी। चुनाव दो चरणों में 6 और 11 नवंबर को होंगे, मतगणना 14 नवंबर को होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन महागठबंधन और सत्तारूढ़ एनडीए में सीटों का फाइनल बंटवारा अभी भी तय नहीं हो पाया है। इस बीच, वामपंथी दल CPI (ML) लिबरेशन ने महागठबंधन द्वारा 19 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रस्ताव सम्मानजनक नहीं था।

सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माले) लिबरेशन को इस बार उतनी ही सीटों की पेशकश की गई थी जितनी उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में लड़ी थी। लेकिन पार्टी का कहना है कि इसमें कम से कम तीन सीटें बदल दी गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में CPI (ML) ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें जीती थीं।

वामपंथी दल ने अब लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का नया प्रस्ताव रखने की योजना बनाई है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘महागठबंधन में हमने न केवल उन सीटों पर मदद की जहां हमने चुनाव लड़ा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी वोट हासिल किए। इसलिए 19 सीटों का प्रस्ताव सम्मानजनक नहीं था।’’

CPI (ML) ने स्पष्ट किया कि अगर उनका नया प्रस्ताव नहीं माने गए तो सभी विकल्प खुले हैं। महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल हैं।

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र 17 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं, जांच 18 अक्टूबर को होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र 20 अक्टूबर तक दाखिल होंगे, जांच 21 अक्टूबर को और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Oct 2025 By Nitin Trivedi

बिहार चुनाव: महागठबंधन में सीटों पर ठनी दरार, CPI (ML) ने 19 सीटों का प्रस्ताव ठुकराया

digital desk

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन महागठबंधन और सत्तारूढ़ एनडीए में सीटों का फाइनल बंटवारा अभी भी तय नहीं हो पाया है। इस बीच, वामपंथी दल CPI (ML) लिबरेशन ने महागठबंधन द्वारा 19 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव ठुकरा दिया है। पार्टी का कहना है कि यह प्रस्ताव सम्मानजनक नहीं था।

सूत्रों के अनुसार, भाकपा (माले) लिबरेशन को इस बार उतनी ही सीटों की पेशकश की गई थी जितनी उन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में लड़ी थी। लेकिन पार्टी का कहना है कि इसमें कम से कम तीन सीटें बदल दी गई हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में CPI (ML) ने 19 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटें जीती थीं।

वामपंथी दल ने अब लगभग 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का नया प्रस्ताव रखने की योजना बनाई है। पार्टी के एक सूत्र ने कहा, ‘‘महागठबंधन में हमने न केवल उन सीटों पर मदद की जहां हमने चुनाव लड़ा, बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी वोट हासिल किए। इसलिए 19 सीटों का प्रस्ताव सम्मानजनक नहीं था।’’

CPI (ML) ने स्पष्ट किया कि अगर उनका नया प्रस्ताव नहीं माने गए तो सभी विकल्प खुले हैं। महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दल और विकासशील इंसान पार्टी (VIP) शामिल हैं।

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों के लिए मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को 121 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को 122 सीटों पर वोटिंग होगी। मतगणना 14 नवंबर को होगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना 10 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र 17 अक्टूबर तक दाखिल किए जा सकते हैं, जांच 18 अक्टूबर को होगी और 20 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। दूसरे चरण के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर को जारी होगी, नामांकन पत्र 20 अक्टूबर तक दाखिल होंगे, जांच 21 अक्टूबर को और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/cpi-ml-rejected-the-proposal-of-19-seats-in-seats/article-34997

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.