”अकेले लड़ने की हिम्मत है”: सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान की LJP ने दिखाया दम

Bihar Elections

On

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीट शेयरिंग को लेकर एनडीए में घमासान मचा है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने 40 सीटों की मांग के साथ अपना दबदबा दिखाना शुरू कर दिया है। पार्टी का दावा है कि उनके पास अकेले चुनाव लड़ने की भी पूरी ताकत है, और 'चिराग फैक्टर' बिहार की दिशा तय करेगा

बिहार में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार भी मुकाबला पार्टियों से ज्यादा गठबंधनों के बीच दिख रहा है—महागठबंधन बनाम एनडीए। वहीं एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 40 सीटों की मांग के साथ कड़ा रुख अपना रही है।

चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीटों के अलावा एलजेपी राज्यसभा और विधान परिषद की भी सीट की मांग कर रही है, साथ ही कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों पर भी पार्टी की नजर है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने 'चिराग फैक्टर' को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि LJP का स्ट्राइक रेट 100% रहा है और पार्टी के पास अकेले चुनाव लड़ने की भी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 का चुनाव बिहार की दिशा और दशा को नया मोड़ देगा।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू के बीच लगभग 100-100 सीटों पर सहमति बनती दिख रही है, जिसमें जेडीयू को एक अतिरिक्त सीट दी जा सकती है। लेकिन चिराग की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से) सीट बंटवारे से फिलहाल असंतुष्ट हैं। मांझी कम से कम 20 सीटें चाहते हैं, जबकि उन्हें 10 से भी कम मिल सकती हैं।

2015 में एलजेपी को 43 सीटें मिली थीं, जब जेडीयू एनडीए में शामिल नहीं थी। 2020 में चिराग पासवान ने गठबंधन से बाहर रहते हुए जेडीयू को बड़ा नुकसान पहुंचाया था, भले ही एलजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई।

अब देखना यह होगा कि क्या एनडीए चिराग को मनाने में कामयाब होती है या फिर एलजेपी वाकई अकेले मैदान में उतरने का जोखिम उठाएगी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Oct 2025 By Nitin Trivedi

”अकेले लड़ने की हिम्मत है”: सीट बंटवारे से पहले चिराग पासवान की LJP ने दिखाया दम

Bihar Elections

बिहार में चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार भी मुकाबला पार्टियों से ज्यादा गठबंधनों के बीच दिख रहा है—महागठबंधन बनाम एनडीए। वहीं एनडीए के भीतर सीट बंटवारे को लेकर खींचतान जारी है। चिराग पासवान की अगुवाई वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) 40 सीटों की मांग के साथ कड़ा रुख अपना रही है।

चिराग पासवान ने अपने पिता और पार्टी संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए कहा कि वह 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' विजन को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सीटों के अलावा एलजेपी राज्यसभा और विधान परिषद की भी सीट की मांग कर रही है, साथ ही कुछ खास विधानसभा क्षेत्रों पर भी पार्टी की नजर है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडे ने 'चिराग फैक्टर' को लेकर बड़ा दावा करते हुए कहा कि LJP का स्ट्राइक रेट 100% रहा है और पार्टी के पास अकेले चुनाव लड़ने की भी क्षमता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2025 का चुनाव बिहार की दिशा और दशा को नया मोड़ देगा।

सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी और जेडीयू के बीच लगभग 100-100 सीटों पर सहमति बनती दिख रही है, जिसमें जेडीयू को एक अतिरिक्त सीट दी जा सकती है। लेकिन चिराग की पार्टी और जीतन राम मांझी की पार्टी हम (से) सीट बंटवारे से फिलहाल असंतुष्ट हैं। मांझी कम से कम 20 सीटें चाहते हैं, जबकि उन्हें 10 से भी कम मिल सकती हैं।

2015 में एलजेपी को 43 सीटें मिली थीं, जब जेडीयू एनडीए में शामिल नहीं थी। 2020 में चिराग पासवान ने गठबंधन से बाहर रहते हुए जेडीयू को बड़ा नुकसान पहुंचाया था, भले ही एलजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई।

अब देखना यह होगा कि क्या एनडीए चिराग को मनाने में कामयाब होती है या फिर एलजेपी वाकई अकेले मैदान में उतरने का जोखिम उठाएगी

https://www.dainikjagranmpcg.com/election/dare-to-fight-alone-chirag-paswans-ljp-showed-power-before/article-35070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.