कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पूर्व सांसद की पत्नी से दुर्व्यवहार का आरोप; डॉ. सूरज मंडल ने कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डॉ. मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि घटना 13 अक्टूबर 2025 को हुई, जब डॉ. मंडल और उनकी पत्नी क्लब के लाउंज नंबर-3 में मौजूद थे। आरोप है कि डॉ. मंडल के थोड़े समय के लिए बाहर जाने पर सुरक्षा गार्ड जितेंद्र सिंह ने स्टाफ सदस्य संजय यादव के निर्देश पर आकर उनकी पत्नी और मेहमानों से लाउंज खाली कराने का दबाव डाला और अभद्रता की।

डॉ. मंडल ने दावा किया है कि संबंधित कर्मचारियों का यह व्यवहार पूर्वाग्रह और व्यक्तिगत दुश्मनी से प्रेरित प्रतीत होता है, क्योंकि हाल ही में क्लब के आंतरिक चुनावों में उन्होंने एक अन्य सदस्य का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि घटना से क्लब की मर्यादा और सदस्य सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े होते हैं।

डॉ. मंडल ने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत औपचारिक जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में पूर्व सांसद की पत्नी से दुर्व्यवहार का आरोप; डॉ. सूरज मंडल ने कार्रवाई की मांग की

नई दिल्ली

कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में पूर्व सांसद डॉ. सूरज मंडल की पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में डॉ. मंडल ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर जांच और अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में कहा गया है कि घटना 13 अक्टूबर 2025 को हुई, जब डॉ. मंडल और उनकी पत्नी क्लब के लाउंज नंबर-3 में मौजूद थे। आरोप है कि डॉ. मंडल के थोड़े समय के लिए बाहर जाने पर सुरक्षा गार्ड जितेंद्र सिंह ने स्टाफ सदस्य संजय यादव के निर्देश पर आकर उनकी पत्नी और मेहमानों से लाउंज खाली कराने का दबाव डाला और अभद्रता की।

डॉ. मंडल ने दावा किया है कि संबंधित कर्मचारियों का यह व्यवहार पूर्वाग्रह और व्यक्तिगत दुश्मनी से प्रेरित प्रतीत होता है, क्योंकि हाल ही में क्लब के आंतरिक चुनावों में उन्होंने एक अन्य सदस्य का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि घटना से क्लब की मर्यादा और सदस्य सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न खड़े होते हैं।

डॉ. मंडल ने अधिकारियों से इस मामले में तुरंत औपचारिक जांच कर जिम्मेदार व्यक्तियों पर कार्रवाई करने की अपील की है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/allegation-of-misbehavior-with-former-mps-wife-in-constitution-club/article-36989

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.