बालाघाट में सिंधी समाज का प्रदर्शन: अमित बघेल के खिलाफ पुतला दहन, भगवान झूलेलाल पर बयान को लेकर आक्रोश

Balaghat, MP

छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रमुख अमित बघेल के कथित आपत्तिजनक बयान के विरोध में बंद रखे प्रतिष्ठान, ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तारी की मांग की

 छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष अमित बघेल के कथित आपत्तिजनक बयान ने धार्मिक और सामाजिक विवाद को जन्म दे दिया है। मंगलवार को बालाघाट जिले में सिंधी समाज ने भगवान झूलेलाल पर दिए गए बघेल के बयान का विरोध करते हुए आक्रोश रैली निकाली और अमित बघेल का पुतला दहन किया। समाज ने आरोप लगाया कि बघेल के बयान ने सिंधी समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, इसलिए उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

सिंधी समाज के सैकड़ों लोग मंगलवार को सिंधु भवन से आक्रोश रैली निकालते हुए सड़कों पर उतरे। यह रैली हनुमान चौक, नया सराफा, सुभाष चौक और राजघाट चौक से होती हुई काली पुतली चौक पहुंची, जहां प्रदर्शनकारियों ने अमित बघेल का पुतला दहन किया। इसके बाद समाज के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा, जिसमें बघेल के खिलाफ कठोर कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठान, दुकाने और कई शैक्षणिक संस्थान स्वेच्छा से बंद रखे गए। समाजजनों ने नारे लगाते हुए कहा कि भगवान झूलेलाल केवल सिंधी समाज ही नहीं, बल्कि पूरे समाज में आस्था के प्रतीक हैं। उनके प्रति अपमानजनक शब्द कहना किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

युवा समाजसेवी विशाल मंगलानी ने बताया कि अमित बघेल के बयान से न केवल बालाघाट बल्कि देशभर का सिंधी समाज आक्रोशित है। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए थे। अब पुलिस बयान की जांच कर रही है कि मामला धार्मिक भावनाओं को भड़काने के दायरे में आता है या नहीं। अधिकारी ने बताया कि जांच रिपोर्ट के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/demonstration-of-sindhi-community-in-balaghat-against-amit-baghel-burning/article-37051

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.