बिहार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज: मोकामा में वायरल भाषण पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

Jagran Desk

जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार के दौरान ललन सिंह के भाषण का वीडियो वायरल; आचार संहिता उल्लंघन में चुनाव आयोग ने दर्ज कराई प्राथमिकी।

 बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

क्या कहा ललन सिंह ने?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ललन सिंह को यह कहते सुना गया — “यहां कुछ नेता हैं, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।” यह भाषण उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में सोमवार को मोकामा में दिया था।

कैसे हुई कार्रवाई?
वायरल वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों, विशेष रूप से आरजेडी, ने इसे आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद जिला प्रशासन, पटना की वीडियो निगरानी टीम ने फुटेज की जांच की।
जांच के आधार पर प्रशासन ने कहा कि वीडियो प्रमाणिक है और ललन सिंह के बयान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है।

इस पर चुनाव आयोग के निर्देश पर ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

विपक्ष का आरोप और जेडीयू का बचाव
विपक्षी दलों, खासकर आरजेडी ने आरोप लगाया कि ललन सिंह गरीब और आम मतदाताओं को डराने और मतदान से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
आरजेडी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए लिखा — “केंद्रीय मंत्री खुलेआम लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं।”

वहीं, जेडीयू ने आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को “एडिटेड और संदर्भ से हटाकर पेश किया गया” बताया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ललन सिंह ने किसी को धमकाने की बात नहीं कही, बल्कि उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की थी।

पृष्ठभूमि और मौजूदा स्थिति
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हाल ही में मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हैं और वर्तमान में पटना जेल में बंद हैं।

जांच पूरी होने के बाद अब पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। फिलहाल, आयोग ललन सिंह के बयान और वीडियो की फोरेंसिक जांच भी करा सकता है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

बिहार में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह पर FIR दर्ज: मोकामा में वायरल भाषण पर चुनाव आयोग की कार्रवाई

Jagran Desk

 बिहार विधानसभा चुनाव के मतदान से पहले केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उनके एक वायरल वीडियो के आधार पर की गई है, जिसमें वे मोकामा में चुनाव प्रचार के दौरान विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं।

क्या कहा ललन सिंह ने?
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ललन सिंह को यह कहते सुना गया — “यहां कुछ नेता हैं, जिनको चुनाव के दिन निकलने मत दीजिएगा। घर में ही बंद कर दीजिएगा। हाथ-पैर जोड़ें तो कहिएगा हमारे साथ चलकर वोट दीजिए और घर में बैठिए।” यह भाषण उन्होंने जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह के समर्थन में सोमवार को मोकामा में दिया था।

कैसे हुई कार्रवाई?
वायरल वीडियो सामने आने के बाद विपक्षी दलों, विशेष रूप से आरजेडी, ने इसे आचार संहिता का गंभीर उल्लंघन बताते हुए चुनाव आयोग से शिकायत की थी। इसके बाद जिला प्रशासन, पटना की वीडियो निगरानी टीम ने फुटेज की जांच की।
जांच के आधार पर प्रशासन ने कहा कि वीडियो प्रमाणिक है और ललन सिंह के बयान लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम और भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है।

इस पर चुनाव आयोग के निर्देश पर ललन सिंह के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है।

विपक्ष का आरोप और जेडीयू का बचाव
विपक्षी दलों, खासकर आरजेडी ने आरोप लगाया कि ललन सिंह गरीब और आम मतदाताओं को डराने और मतदान से रोकने की कोशिश कर रहे हैं।
आरजेडी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर करते हुए लिखा — “केंद्रीय मंत्री खुलेआम लोकतंत्र का अपमान कर रहे हैं।”

वहीं, जेडीयू ने आरोपों को खारिज करते हुए वीडियो को “एडिटेड और संदर्भ से हटाकर पेश किया गया” बताया। पार्टी प्रवक्ता ने कहा कि ललन सिंह ने किसी को धमकाने की बात नहीं कही, बल्कि उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान की अपील की थी।

पृष्ठभूमि और मौजूदा स्थिति
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह हाल ही में मोकामा में अनंत सिंह के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। अनंत सिंह दुलारचंद हत्याकांड मामले में गिरफ्तार हैं और वर्तमान में पटना जेल में बंद हैं।

जांच पूरी होने के बाद अब पटना पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और रिपोर्ट चुनाव आयोग को सौंप दी गई है। फिलहाल, आयोग ललन सिंह के बयान और वीडियो की फोरेंसिक जांच भी करा सकता है।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/fir-registered-against-union-minister-lalan-singh-in-bihar-election/article-37045

खबरें और भी हैं

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टाप न्यूज

CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

वैश्विक क्रिप्टो उद्योग लंबे समय से एक विरोधाभास के साथ संचालित हो रहा है—एक ओर अपार नवाचार और दूसरी ओर...
बिजनेस 
CLARITY वैश्विक क्रिप्टो बाजार संरचना को कैसे पुनर्परिभाषित कर सकता है?

टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

वेस्टइंडीज कप्तान ने मेली केर को पीछे छोड़ा, भारतीय स्पिनर श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने भी रैंकिंग में लगाई...
स्पोर्ट्स 
टी20 विश्व कप में बदली रैंकिंग की तस्वीर, हेली मैथ्यूज फिर बनीं नंबर-1 ऑलराउंडर

महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

साउथेम्प्टन के एजेस बाउल में आज दो अहम मुकाबले, सेमीफाइनल की दौड़ में बढ़त बनाने के लिए सभी टीमों पर...
स्पोर्ट्स 
महिला टी20 विश्व कप में आज डबल मुकाबला, न्यूजीलैंड-श्रीलंका और इंग्लैंड-आयरलैंड आमने-सामने

गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

न्यूजीलैंड के खिलाफ 2-2 ड्रॉ के बाद ईरानी खिलाड़ियों को तुरंत मेक्सिको लौटने का निर्देश मिलने का दावा, मोहम्मद मोहेबी...
स्पोर्ट्स 
गन सेलिब्रेशन पर बढ़ा विवाद, ईरानी टीम ने लगाया आरोप- मैच के बाद तुरंत अमेरिका छोड़ने को कहा गया

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.