खरगोन में कपास के खेत से 180 गांजे के पौधे बरामद: 5.65 लाख रुपए का मादक पदार्थ जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

Khargone, MP

मंडलेश्वर पुलिस की कार्रवाई—कपास की फसल के बीच उगाए जा रहे थे गांजे के पौधे; एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी से पूछताछ जारी

 मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में पुलिस ने एक अनोखे तरीके से चल रही अवैध मादक पदार्थ खेती का भंडाफोड़ किया है। मंडलेश्वर थाना पुलिस ने भाकला गांव में कपास की फसल के बीच छिपाकर लगाए गए 180 गांजे के पौधे बरामद किए हैं। बरामद गांजे का कुल वजन 1.13 क्विंटल और अनुमानित बाजार मूल्य 5 लाख 65 हजार रुपए बताया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि नवादा फलिया, भकलाया क्षेत्र में अवैध गांजे की खेती की जा रही है। सूचना के बाद थाना प्रभारी दीपक यादव के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसने सोमवार रात खेत में दबिश दी। तलाशी के दौरान कपास के पौधों के बीच गांजे की फसल पाई गई।

पुलिस ने मौके पर मौजूद खेत मालिक परसराम पिता रघुराम डावर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। जब्त किए गए गांजे के पौधों को पुलिस ने सील कर सबूत के रूप में बरामद किया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि आरोपी परसराम डावर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी से यह जानकारी ली जा रही है कि वह इस अवैध खेती में कब से संलिप्त था और इस मादक पदार्थ की आपूर्ति किसे की जाती थी।

पुलिस का मानना है कि आरोपी ने कपास की फसल के बीच गांजे के पौधे इसलिए लगाए ताकि उन्हें बाहरी लोगों की नजर से छिपाया जा सके। फिलहाल, पुलिस इलाके में अन्य खेतों की भी जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं और भी इस तरह की खेती तो नहीं की जा रही।

इस कार्रवाई को जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को ऐसी अवैध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Nov 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/180-ganja-plants-recovered-from-cotton-field-in-khargone-drugs/article-37049

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.