भारत पर अमेरिकी एक्स्ट्रा टैरिफ आज से खत्म, Piyush Goyal बोले—किसानों और मछुआरों को मिलेगा बड़ा फायदा

नेशनल न्यूज

On

भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) के तहत अमेरिकी बाजार में भारतीय कृषि और अन्य उत्पाद जीरो ड्यूटी पर उपलब्ध होंगे; डिजिटल ट्रेड और सप्लाई चेन मजबूत होगी

भारत पर अमेरिकी अतिरिक्त टैरिफ आज से पूरी तरह समाप्त हो गया है। कॉमर्स और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते (ITA) के तहत अब भारतीय कृषि और अन्य प्रमुख उत्पाद अमेरिका में जीरो ड्यूटी पर निर्यात किए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप किसानों, मछुआरों और MSME सेक्टर को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

गोयल ने स्पष्ट किया कि इस समझौते में जीन संशोधित (GM) खाद्य पदार्थों को भारत में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई है। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारतीय निर्यातकों को 30 ट्रिलियन डॉलर (लगभग 27.18 लाख करोड़ रुपये) के अमेरिकी बाजार तक पहुंच खोलेगा।

इसके अलावा, भारत ने अगले 5 वर्षों में अमेरिका से 50 हजार करोड़ डॉलर (लगभग 45 लाख 30 हजार करोड़ रुपये) मूल्य के उत्पाद खरीदने पर सहमति जताई है। यह व्यापार समझौता भारतीय सामान पर अमेरिकी टैरिफ को 50% घटाकर 18% करने के साथ-साथ रूस से तेल पर लगाए गए अतिरिक्त 25% शुल्क को भी हटा देता है।

प्रमुख बातें – Piyush Goyal प्रेस कॉन्फ्रेंस

  1. कृषि और डेयरी सुरक्षा: मक्का, गेहूं, चावल, सोया, पोल्ट्री, दूध, पनीर, एथेनॉल, तंबाकू, सब्जियां और मांस पूरी तरह संरक्षित।

  2. जीरो टैरिफ उत्पाद: मसाले, चाय, कॉफी, नारियल तेल, काजू, एवोकाडो, केला, आम, अनानास, मशरूम और कुछ बेकरी उत्पाद।

  3. बाजार पहुंच और सप्लाई चेन: डिजिटल ट्रेड, ई-कॉमर्स और क्लाउड सर्विसेज में बाधाओं को दूर किया जाएगा; अमेरिकी ICT और मेडिकल डिवाइस कंपनियों की भारत में पहुंच आसान होगी।

गोयल ने कहा कि दोनों देश नॉन-टैरिफ बाधाओं को दूर करेंगे और कुछ क्षेत्रों में अमेरिकी स्टैंडर्ड्स और टेस्टिंग मानकों को भारत स्वीकार करेगा। इससे व्यापार तेज होगा, लागत घटेगी और सामान सस्ता मिलेगा।

भविष्य के लिए, दोनों देशों ने पूर्ण व्यापार समझौते (BTA) की दिशा में भी सहमति जताई है। इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिकी टैरिफ और नियमों में सुधार किया जाएगा, जबकि भारत अमेरिकी उत्पादों पर नियमों को आसान बनाएगा।

भारत अगले पांच वर्षों में अमेरिका से 500 अरब डॉलर मूल्य का सामान खरीदेगा, जिसमें एनर्जी प्रोडक्ट, विमान और पार्ट्स, कीमती धातुएं, टेक्नोलॉजी उत्पाद और कोकिंग कोल शामिल हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे दोनों देशों के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह समझौता भारत में Make in India पहल को और मजबूत करेगा और द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों को नई ऊंचाई देगा।

इस समझौते से किसानों, मछुआरों, MSME, टेक्नोलॉजी कंपनियों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अमेरिकी बाजार में आसान और व्यापक पहुंच मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार यह कदम भारत-अमेरिका व्यापारिक रिश्तों को मजबूत करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/american-extra-tariff-on-india-ends-from-today-piyush-goyal/article-45595

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.