गढ़चिरौली ऑपरेशन: तीन दिन, सात नक्सली ढेर और एक वीर जवान शहीद

छत्तीसगढ़

On

25 लाख का इनामी कमांडर प्रभाकर कैसे बना सुरक्षाबलों का टारगेट

महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादी कैडर के बीच चला तीन दिवसीय ऑपरेशन आखिरकार निर्णायक मोड़ पर पहुंचा। गढ़चिरौली जिले के फोडेवाड़ा इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया, जिनमें 25 लाख रुपये का इनामी शीर्ष कमांडर प्रभाकर भी शामिल है। हालांकि, इस कार्रवाई में C-60 फोर्स के एक जवान ने देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

खुफिया सूचना से शुरू हुआ ऑपरेशन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ सीमा से सटे इलाकों में माओवादियों की सक्रिय मूवमेंट की पुख्ता जानकारी मिलने के बाद 3 फरवरी की रात विशेष एंटी-नक्सल दस्ते C-60 की कई यूनिट्स को जंगल में उतारा गया। ऑपरेशन का फोकस फोडेवाड़ा और आसपास के दुर्गम इलाके रहे, जहां माओवादी कैडर के छिपे होने की आशंका थी।

तीन दिन चला सर्च और कॉम्बैट

लगातार तीन दिनों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच कई बार गोलीबारी हुई। पहले चरण में तीन नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जबकि अंतिम दिन चार और माओवादी मारे गए। मारे गए नक्सलियों में चार पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं।

हथियारों का जखीरा बरामद

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों ने बड़ी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद जब्त किया है। इनमें आधुनिक ऑटोमैटिक राइफलें और अन्य घातक हथियार शामिल हैं, जो नक्सलियों की बड़ी कार्रवाई की तैयारी की ओर इशारा करते हैं।

वीर जवान की शहादत

इस ऑपरेशन में C-60 कमांडो दीपक चिन्ना मडावी (38) ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दो नक्सलियों को ढेर किया। मुठभेड़ के दौरान उन्हें गोली लगी। गंभीर हालत में उन्हें हवाई मार्ग से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान भी इस कार्रवाई में घायल हुआ है, जिसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

कौन था इनामी नक्सली प्रभाकर

मारा गया शीर्ष नक्सली प्रभाकर माओवादी संगठन का अहम रणनीतिक चेहरा माना जाता था। उसका असली नाम लोकेटी चंद्र राव बताया गया है और वह तेलंगाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ था। प्रभाकर पर विभिन्न राज्यों में कई हिंसक घटनाओं में शामिल होने के आरोप थे। वह गढ़चिरौली क्षेत्र में सक्रिय माओवादी नेटवर्क की कमान संभाल रहा था और लंबे समय से सुरक्षाबलों की मोस्ट वांटेड सूची में शामिल था।

सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन नक्सल प्रभावित इलाकों में संगठन की कमर तोड़ने की दिशा में बड़ी सफलता है। इलाके में अब भी सर्च अभियान जारी है ताकि किसी अन्य संदिग्ध की मौजूदगी को पूरी तरह खत्म किया जा सके।

-------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/gadchiroli-operation-in-three-days-seven-naxalites-killed-and-one/article-45580

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.