जेल से छूटते ही राजधानी में चोरी की वारदातें: छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में सक्रिय शातिर चोर गिरफ्तार

रायपुर (छ.ग.)

On

आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली तक फैला नेटवर्क, रायपुर की तीन दुकानों से एक ही रात में 7 लाख की चोरी, सीसीटीवी और तकनीकी विश्लेषण से आरोपी तक पहुंची पुलिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत देश के कई राज्यों में चोरी की बड़ी वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर नकबजन को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास उर्फ गोलू के रूप में हुई है, जो हाल ही में जेल से रिहा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, जेल से छूटने के अगले ही दिन आरोपी ने राजधानी रायपुर में लगातार तीन दुकानों में चोरी कर इलाके में हड़कंप मचा दिया था।

यह कार्रवाई सिविल लाइन थाना पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी पर छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्रप्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली में भी ज्वेलरी शॉप और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में चोरी के कई मामले दर्ज हैं। उस पर करोड़ों रुपए की संपत्ति चोरी करने के गंभीर आरोप हैं।

मामले की शुरुआत उस समय हुई जब पंडरी क्षेत्र में कपड़े की दुकान संचालक शिव कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के अनुसार, अज्ञात आरोपी ने रात के समय दुकान का छप्पर तोड़कर गल्ले में रखे 2 लाख 75 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। इसी रात पास स्थित नोवा फर्नीचर दुकान से 1 लाख 40 हजार रुपए और एक डिजाइनर सेनेटेशन व हार्डवेयर दुकान से 2 लाख 85 हजार रुपए नगद चोरी किए गए। तीनों वारदातों में कुल 7 लाख रुपए की चोरी हुई।

लगातार हुई चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान घटनास्थलों और आसपास लगे हजारों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। साइबर यूनिट ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए संदिग्ध की गतिविधियों को ट्रैक किया। फुटेज को डाटाबेस से मिलाने पर आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास के रूप में हुई, जो पहले भी कई मामलों में जेल जा चुका था।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में लोकेश श्रीवास ने रायपुर समेत अन्य जिलों और राज्यों में दर्जनभर से अधिक चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 79,500 रुपए नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देता था और जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था। फिलहाल उसके खिलाफ सिविल लाइन और मौदहापारा थानों में अपराध दर्ज है। अन्य राज्यों में दर्ज मामलों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी के साथ कोई और व्यक्ति तो शामिल नहीं था और चोरी की रकम कहां-कहां खपाई गई।

---------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

 

खबरें और भी हैं

वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर BCCI देगी 7.5 करोड़ का इनाम

टाप न्यूज

वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर BCCI देगी 7.5 करोड़ का इनाम

फाइनल में इंग्लैंड को 100 रन से हराकर भारत ने छठा अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता; प्लेयर ऑफ द मैच वैभव...
स्पोर्ट्स 
वैभव सूर्यवंशी ने भोजपुरी गाने पर जमकर डांस किया, अंडर-19 वर्ल्ड कप जीत पर BCCI देगी 7.5 करोड़ का इनाम

टी20 वर्ल्ड कप: फहीम अशरफ के धमाके ने पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से दिलाई रोमांचक जीत

पाकिस्तान ने 148 रनों के लक्ष्य का पीछा कर आखिरी ओवर्स में निचले क्रम के बल्लेबाज फहीम अशरफ की 29...
स्पोर्ट्स 
टी20 वर्ल्ड कप: फहीम अशरफ के धमाके ने पाकिस्तान को नीदरलैंड के खिलाफ तीन विकेट से दिलाई रोमांचक जीत

फिल्म पेड्डी का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज

राम चरण की अपकमिंग फिल्म पेड्डी के पहले गाने ने रिलीज से पहले ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर...
बालीवुड 
फिल्म पेड्डी का गाना ‘चिकिरी चिकिरी’ ने बनाया रिकॉर्ड, यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज

‘मेरे बयान को गलत समझा गया’: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बताया ब्रेक का असली कारण

एक्टर विक्रांत मैसी ने दिसंबर 2024 में लिया ब्रेक; बताया कि यह मेंटल और इमोशनल बर्नआउट के कारण था, रिटायरमेंट...
बालीवुड 
‘मेरे बयान को गलत समझा गया’: विक्रांत मैसी ने रिटायरमेंट पोस्ट पर तोड़ी चुप्पी, बताया ब्रेक का असली कारण

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.