छत्तीसगढ़ में बिजली बिल अब सीधे व्हाट्सएप पर, एक क्लिक में भुगतान और PDF डाउनलोड की सुविधा

छत्तीसगढ़

On

CSPDCL की नई डिजिटल पहल से 30 लाख उपभोक्ताओं को राहत, ब्लू टिक आईडी से आएगा सुरक्षित बिल

छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी डिजिटल पहल करते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) ने अब बिजली बिल व्हाट्सएप के माध्यम से भेजने की सुविधा शुरू कर दी है। इस नई व्यवस्था के तहत उपभोक्ताओं को हर महीने उनका बिजली बिल सीधे व्हाट्सएप पर पीडीएफ फॉर्मेट में प्राप्त होगा, जिसे वे डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकेंगे और आवश्यकता होने पर प्रिंट भी निकाल सकेंगे।

कंपनी के अनुसार, इस सुविधा का उद्देश्य बिजली बिल वितरण और भुगतान प्रक्रिया को सरल, तेज और पारदर्शी बनाना है। व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले बिल संदेश में ही ऑनलाइन भुगतान का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे उपभोक्ता एक क्लिक में बिल का भुगतान कर सकेंगे। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बिल भुगतान में होने वाली देरी की समस्या भी कम होगी।

प्रदेश में वर्तमान में लगभग 65 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, जिनमें से 40 लाख उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर कंपनी के पास पंजीकृत हैं। इनमें करीब 30 लाख उपभोक्ता व्हाट्सएप का नियमित उपयोग करते हैं। CSPDCL इन उपभोक्ताओं को चरणबद्ध तरीके से व्हाट्सएप के माध्यम से बिजली बिल उपलब्ध कराएगी। कंपनी का दावा है कि आने वाले समय में इस दायरे को और बढ़ाया जाएगा।

फ्रॉड और फर्जी संदेशों से बचाने के लिए कंपनी ने सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी है। बिजली बिल का संदेश केवल CSPDCL की आधिकारिक और वेरीफाइड व्हाट्सएप आईडी से ही भेजा जाएगा, जिस पर ब्लू टिक रहेगा। इसके साथ ही आधिकारिक मोबाइल नंबर 942555-1912 भी संदेश में प्रदर्शित होगा, ताकि उपभोक्ता किसी भी संदिग्ध या फर्जी मैसेज से सतर्क रह सकें।

कंपनी ने बताया कि जैसे ही उपभोक्ता की मीटर रीडिंग दर्ज की जाएगी, उसी समय पूरा डिटेल्ड बिल पीडीएफ फॉर्मेट में व्हाट्सएप पर भेज दिया जाएगा। यह सुविधा हिंदी, छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी—तीनों भाषाओं में उपलब्ध होगी। उपभोक्ता अपनी भाषा पसंद ‘मोर बिजली’ मोबाइल एप के माध्यम से चुन सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी सुविधा अनुसार बिल की जानकारी मिल सके।

जिन उपभोक्ताओं का व्हाट्सएप नंबर अभी तक बिजली विभाग में पंजीकृत नहीं है, वे टोल फ्री नंबर 1912 पर कॉल करके या ‘मोर बिजली’ एप के जरिए अपना नंबर रजिस्टर करा सकते हैं। इसके लिए उपभोक्ता को अपना 10 अंकों का बीपी नंबर और अंतिम बिल भुगतान से संबंधित जानकारी देना होगी।

CSPDCL के प्रबंध निदेशक भीमसिंह कंवर ने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और डिजिटल माध्यमों को अपनाकर समय और संसाधनों की बचत करें। प्रशासन का मानना है कि यह व्यवस्था भविष्य में बिजली सेवाओं को और अधिक उपभोक्ता-केंद्रित बनाएगी।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/electricity-bill-in-chhattisgarh-now-available-for-one-click-payment/article-45568

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.