एनबीसीसी बनाएगा नया गाजियाबाद: तुलसी निकेतन का आधुनिक शहरी लैंडमार्क के रूप में पुनर्विकास

Digital Desk

640 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की परियोजना आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न सीपीएसई एनबीसीसी (इंडिया) लिमिटेड ने गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के साथ तुलसी निकेतन स्कीम एरिया के 642.82 करोड़ रुपये के पुनर्विकास के लिए एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। यह दस्तावेज जीडीए के सचिव राजेश कुमार सिंह, आईएएस, और एनबीसीसी के कार्यपालक निदेशक (इंजी.) व आरबीजी प्रमुख प्रदीप शर्मा द्वारा औपचारिक रूप से हस्ताक्षरित किया गया। यह पहल गाजियाबाद में आधुनिक और संधारणीय शहरी रूपांतरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

78,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले तुलसी निकेतन में लगभग 2,300 आवासीय इकाइयाँ और 64 दुकानें शामिल हैं। इसे स्व-संधारणीय मॉडल पर पूरी तरह पुनर्विकसित किया जाएगा। परियोजना का खर्च आंशिक रूप से क्षेत्र के कुछ हिस्सों को व्यावसायिक उपयोग में लाकर पूरा करने का प्रस्ताव है।

साझेदारी के तहत एनबीसीसी विस्तृत साध्यता अध्ययन शुरू करेगा, जबकि जीडीए आवश्यक भूमि दस्तावेज, साइट से संबंधित विवरण और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगा। साध्यता रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद एनबीसीसी परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में योजना, डिजाइन, निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन, बिक्री और मौजूदा निवासियों के पुनर्वास सहित संपूर्ण पुनर्विकास प्रक्रिया संभालेगा।

राजस्व प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परियोजना से संबंधित सभी धनराशि एक संयुक्त एस्क्रो खाते के माध्यम से संचालित की जाएगी। जीडीए और एनबीसीसी के अधिकारियों वाली एक अधिकारप्राप्त समिति परियोजना की निगरानी, डिजाइन अनुमोदन, प्रगति समीक्षा और क्रियान्वयन मार्गदर्शन का दायित्व निभाएगी।

वर्तमान लाभार्थियों का पुनर्वास व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। जीडीए सत्यापित लाभार्थियों की सूची देगा, जबकि एनबीसीसी पुनर्वास के जमीनी कार्यों का प्रबंधन करेगा। पुनर्विकास का उद्देश्य तुलसी निकेतन को बेहतर अवसंरचना, उन्नत नागरिक सुविधाओं और संधारणीय वातावरण वाले आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित करना है।

एनबीसीसी स्व-संधारणीय मॉडल पर पुनर्विकास कार्यों में अग्रणी रहा है। न्यू मोतीबाग और पूर्वी किदवई नगर जैसी प्रमुख परियोजनाओं के बाद वह सरोजिनी नगर और नेताजी नगर के पुनर्विकास कार्य भी कर रहा है। नौरोजी नगर का पुनर्विकास पूरा हो चुका है, जहां विश्व-स्तरीय वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। वर्तमान में एनबीसीसी गोवा, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान सहित कई राज्यों में विविध पुनर्विकास परियोजनाओं पर कार्यरत है और कई प्रमुख पीएसयू के साथ साझेदारी भी कर रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2025 By दैनिक जागरण

एनबीसीसी बनाएगा नया गाजियाबाद: तुलसी निकेतन का आधुनिक शहरी लैंडमार्क के रूप में पुनर्विकास

Digital Desk

78,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैले तुलसी निकेतन में लगभग 2,300 आवासीय इकाइयाँ और 64 दुकानें शामिल हैं। इसे स्व-संधारणीय मॉडल पर पूरी तरह पुनर्विकसित किया जाएगा। परियोजना का खर्च आंशिक रूप से क्षेत्र के कुछ हिस्सों को व्यावसायिक उपयोग में लाकर पूरा करने का प्रस्ताव है।

साझेदारी के तहत एनबीसीसी विस्तृत साध्यता अध्ययन शुरू करेगा, जबकि जीडीए आवश्यक भूमि दस्तावेज, साइट से संबंधित विवरण और प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगा। साध्यता रिपोर्ट के अनुमोदन के बाद एनबीसीसी परियोजना की कार्यान्वयन एजेंसी के रूप में योजना, डिजाइन, निर्माण, वित्तीय प्रबंधन, विपणन, बिक्री और मौजूदा निवासियों के पुनर्वास सहित संपूर्ण पुनर्विकास प्रक्रिया संभालेगा।

राजस्व प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए परियोजना से संबंधित सभी धनराशि एक संयुक्त एस्क्रो खाते के माध्यम से संचालित की जाएगी। जीडीए और एनबीसीसी के अधिकारियों वाली एक अधिकारप्राप्त समिति परियोजना की निगरानी, डिजाइन अनुमोदन, प्रगति समीक्षा और क्रियान्वयन मार्गदर्शन का दायित्व निभाएगी।

वर्तमान लाभार्थियों का पुनर्वास व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से किया जाएगा। जीडीए सत्यापित लाभार्थियों की सूची देगा, जबकि एनबीसीसी पुनर्वास के जमीनी कार्यों का प्रबंधन करेगा। पुनर्विकास का उद्देश्य तुलसी निकेतन को बेहतर अवसंरचना, उन्नत नागरिक सुविधाओं और संधारणीय वातावरण वाले आधुनिक एवं सुनियोजित आवासीय परिसर के रूप में विकसित करना है।

एनबीसीसी स्व-संधारणीय मॉडल पर पुनर्विकास कार्यों में अग्रणी रहा है। न्यू मोतीबाग और पूर्वी किदवई नगर जैसी प्रमुख परियोजनाओं के बाद वह सरोजिनी नगर और नेताजी नगर के पुनर्विकास कार्य भी कर रहा है। नौरोजी नगर का पुनर्विकास पूरा हो चुका है, जहां विश्व-स्तरीय वर्ल्ड ट्रेड सेंटर का उद्घाटन इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। वर्तमान में एनबीसीसी गोवा, जम्मू-कश्मीर, केरल, राजस्थान सहित कई राज्यों में विविध पुनर्विकास परियोजनाओं पर कार्यरत है और कई प्रमुख पीएसयू के साथ साझेदारी भी कर रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nbcc-to-build-new-ghaziabad-tulsi-niketan-to-be-redeveloped/article-39140

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.