डेढ़ साल में रिकॉर्ड 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी: पीएम मोदी

JAGRAN DESK

देश के 71 हजार से अधिक युवाओं को आज मिला सरकारी नौकरी का तोहफा. पीएम मोदी ने बाटे अपॉइंटमेंट लेटर.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. रोजगार मेले के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं कल देर रात कुवैत से लौटा हूं. वहां मेरी भारत के युवाओं और प्रोफेशनल्स के साथ लंबी बैठक हुई. अब यहां आने के बाद मेरा पहला कार्यक्रम देश के युवाओं के साथ हो रहा है. यह बहुत सुखद अवसर है कि आज देश के हजारों युवाओं के लिए जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है. आपका कई वर्षों का सपना साकार हुआ है. कई वर्षों की मेहनत सफल हुई है.'

    प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरियां देने का अभियान चल रहा है. आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. पिछले 1-1.5 साल में लगभग 10 लाख युवाओं को हमारी सरकार ने स्थायी सरकारी नौकरी दी है.

    यह अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. पिछली किसी भी सरकार के कार्यकाल में मिशन बोर्ड में इस तरह से युवाओं को भारत सरकार में स्थायी नौकरी नहीं मिली है. लेकिन आज न सिर्फ लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है बल्कि ये नौकरियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रही है. मुझे खुशी है कि इस पारदर्शी परंपरा से निकले युवा भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा में जुटे हैं. भारत ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. हमें इस संकल्प पर भरोसा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने का पूरा भरोसा है.'

      बयान में कहा गया, 'यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा. रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए हो रही है. देश भर से चयनित ये अभ्यर्थी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में शामिल होंगे.

        इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि रिक्त पदों का होना और उनका भरना एक सतत प्रक्रिया है तथा रिक्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालयों या विभागों द्वारा रखा जाता है. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 5 दिसंबर को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार के मंत्रालयों या विभागों को समय-समय पर रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने का निर्देश दिया गया.

        वह केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में आज तक विभागवार रिक्तियों की कुल संख्या का ब्यौरा मांगे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्तियां सामान्य वित्तीय नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुसार, व्यक्तिगत मंत्रालयों व विभागों द्वारा उनकी आवश्यकताओं के आधार पर की जाती हैं.

        मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 22 अक्टूबर 2022 को शुरू किए गए रोजगार मेलों में मिशन मोड में रिक्त पदों को भरा गया. विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 40-45 शहरों में केंद्रीय स्तर पर 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए. रोजगार मेलों के दौरान सौंपे गए केन्द्र सरकार से संबंधित भर्ती पत्रों की संख्या के विवरण संबंधी प्रश्न के अलग से उत्तर में उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के दौरान कई लाख नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं.

        सिंह ने कहा कि विभिन्न भर्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालयों व विभागों, केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसयू) और संबंधित भर्ती एजेंसियों जैसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) आदि द्वारा रखा जाता है.

        -----------------

        हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
        🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
        🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
        🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
        🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

        📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
        👉 आज ही जुड़िए

        www.dainikjagranmpcg.com
        23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

        डेढ़ साल में रिकॉर्ड 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी: पीएम मोदी

        JAGRAN DESK

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त 71 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए. रोजगार मेले के अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया.

        प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मैं कल देर रात कुवैत से लौटा हूं. वहां मेरी भारत के युवाओं और प्रोफेशनल्स के साथ लंबी बैठक हुई. अब यहां आने के बाद मेरा पहला कार्यक्रम देश के युवाओं के साथ हो रहा है. यह बहुत सुखद अवसर है कि आज देश के हजारों युवाओं के लिए जीवन की एक नई शुरुआत हो रही है. आपका कई वर्षों का सपना साकार हुआ है. कई वर्षों की मेहनत सफल हुई है.'

          प्रधानमंत्री ने कहा, 'देश के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरियां देने का अभियान चल रहा है. आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं. पिछले 1-1.5 साल में लगभग 10 लाख युवाओं को हमारी सरकार ने स्थायी सरकारी नौकरी दी है.

          यह अपने आप में बहुत बड़ा रिकॉर्ड है. पिछली किसी भी सरकार के कार्यकाल में मिशन बोर्ड में इस तरह से युवाओं को भारत सरकार में स्थायी नौकरी नहीं मिली है. लेकिन आज न सिर्फ लाखों युवाओं को सरकारी नौकरी मिल रही है बल्कि ये नौकरियां पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ दी जा रही है. मुझे खुशी है कि इस पारदर्शी परंपरा से निकले युवा भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश की सेवा में जुटे हैं. भारत ने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया है. हमें इस संकल्प पर भरोसा है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने का पूरा भरोसा है.'

            बयान में कहा गया, 'यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण और आत्म-सशक्तिकरण में उनकी भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा. रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा. ये भर्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के लिए हो रही है. देश भर से चयनित ये अभ्यर्थी गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय तथा वित्तीय सेवा विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों व विभागों में शामिल होंगे.

              इस महीने की शुरुआत में केंद्र ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि रिक्त पदों का होना और उनका भरना एक सतत प्रक्रिया है तथा रिक्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालयों या विभागों द्वारा रखा जाता है. केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने 5 दिसंबर को राज्यसभा में एक लिखित जवाब में बताया कि केंद्र सरकार के मंत्रालयों या विभागों को समय-समय पर रिक्त पदों को समयबद्ध तरीके से भरने का निर्देश दिया गया.

              वह केंद्र सरकार के सभी मंत्रालयों और विभागों में आज तक विभागवार रिक्तियों की कुल संख्या का ब्यौरा मांगे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे. एक अन्य प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में संविदा पर नियुक्तियां सामान्य वित्तीय नियम, 2017 के प्रावधानों के अनुसार, व्यक्तिगत मंत्रालयों व विभागों द्वारा उनकी आवश्यकताओं के आधार पर की जाती हैं.

              मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा 22 अक्टूबर 2022 को शुरू किए गए रोजगार मेलों में मिशन मोड में रिक्त पदों को भरा गया. विभिन्न राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 40-45 शहरों में केंद्रीय स्तर पर 13 रोजगार मेले आयोजित किए गए. रोजगार मेलों के दौरान सौंपे गए केन्द्र सरकार से संबंधित भर्ती पत्रों की संख्या के विवरण संबंधी प्रश्न के अलग से उत्तर में उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के दौरान कई लाख नियुक्ति पत्र जारी किए गए हैं.

              सिंह ने कहा कि विभिन्न भर्तियों का विवरण संबंधित मंत्रालयों व विभागों, केन्द्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसयू) और संबंधित भर्ती एजेंसियों जैसे संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी), कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी), रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी), बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) आदि द्वारा रखा जाता है.

              https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/record-10-lakh-youth-given-government-jobs-in-one-and/article-6121

              खबरें और भी हैं

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              टाप न्यूज

              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
              मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
              रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
              देश विदेश 
              ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
              देश विदेश 
              2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

              बिजनेस

              ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
              एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
              पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
              शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
              BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
              शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
              Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.