"एमपी में बारिश का रेड अलर्ट: डैम लबालब, सड़कों पर पानी, 14 अगस्त से बड़ा मौसम बदलाव"

BHOPAL, MP

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दतिया और भिंड जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सिस्टम से बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के निचले इलाकों में सक्रिय होने और एक ट्रफ लाइन के मध्य प्रदेश से गुजरने के कारण यह बदलाव हो रहा है। फिलहाल यह ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है, जो नमी और बादल ला रहा है।

14 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव
विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 14 अगस्त से प्रदेश के मौसम में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों—सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सीधी के चुरहट में
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश सीधी जिले के चुरहट में 125 मिमी दर्ज की गई। कटनी जिले के बरही में 85 मिमी, रीवा के हुजूर में 82 मिमी और सतना के मझगांव में 77.5 मिमी बारिश हुई है। इन इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

औसत से 32% अधिक बारिश
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 32% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा औसत से 37% अधिक है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 27% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Aug 2025 By दैनिक जागरण

"एमपी में बारिश का रेड अलर्ट: डैम लबालब, सड़कों पर पानी, 14 अगस्त से बड़ा मौसम बदलाव"

BHOPAL, MP

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में दतिया और भिंड जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। वहीं, प्रदेश के अन्य कई जिलों में हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे बारिश का दौर और तेज हो सकता है।

ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सिस्टम से बरसेंगे बादल
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून के निचले इलाकों में सक्रिय होने और एक ट्रफ लाइन के मध्य प्रदेश से गुजरने के कारण यह बदलाव हो रहा है। फिलहाल यह ट्रफ लाइन बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ रही है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन सिस्टम भी सक्रिय है, जो नमी और बादल ला रहा है।

14 अगस्त से मौसम में बड़ा बदलाव
विभाग ने यह भी संकेत दिए हैं कि 14 अगस्त से प्रदेश के मौसम में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। इस दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों—सीधी, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश की संभावना है। वहीं पश्चिमी मध्य प्रदेश के जिलों में भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है।

24 घंटे में सबसे ज्यादा बारिश सीधी के चुरहट में
पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक बारिश सीधी जिले के चुरहट में 125 मिमी दर्ज की गई। कटनी जिले के बरही में 85 मिमी, रीवा के हुजूर में 82 मिमी और सतना के मझगांव में 77.5 मिमी बारिश हुई है। इन इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे रास्तों पर यातायात प्रभावित हुआ है।

औसत से 32% अधिक बारिश
आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष अब तक मध्य प्रदेश में औसत से 32% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में यह आंकड़ा औसत से 37% अधिक है, जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 27% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/rain-red-alert-dam-in-mp/article-30267

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.