छत्तीसगढ़ में आज का दिन ..... मुख्यमंत्री का जशपुर प्रवास, राज्य ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन.... पढ़ें और भी

RAIPUR, CG

जशपुर के पहाड़ों और खेतों के बीच आज सुबह हलचल है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया से ही राज्य ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। 11 बजे से शुरू होकर उनका दिन कांसाबेल के वर्धमान इंटरप्राइजेज के शुभारंभ और वनवासी कल्याण आश्रम में बिताए गए कुछ घंटों के साथ आगे बढ़ेगा। शाम 4:50 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

इधर, भाजपा का तिरंगा यात्रा अभियान आज से हवा में रंग भरने वाला है। 15 अगस्त तक हर बूथ के 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य, साथ में "विभाजन विभीषिका" जैसे कार्यक्रम — पार्टी ने इसे "भक्ति का उत्सव" का नाम दिया है।

राजनीति के दिल्ली अध्याय में भी छत्तीसगढ़ की उपस्थिति रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 8:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनके साथ ही, मंत्री लखनलाल देवांगन भी 12 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और फिर रायपुर लौटेंगे।

शहर की सड़कों पर स्वदेशी जागरण मंच के नारों की गूंज भी सुनाई देगी। "स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान" जयस्तंभ चौक से शुरू होकर गांव-गांव जाएगा — उद्देश्य है लोगों को भारत में बनी चीज़ें अपनाने का संकल्प दिलाना।

बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात के पास, पानी की बौछारों और ढोल-नगाड़ों के बीच, कन्नड़-छत्तीसगढ़ी संगम का आज आखिरी दिन है। गोंड और हलबी नृत्यों से लेकर यक्षगान और डोल्लु कुनिथा की ताल तक, यहां संस्कृति का मेल अपने चरम पर है।

इसी बीच, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का धरना चौथे दिन भी जारी है — NHM में संविलियन और मानदेय वृद्धि उनकी प्रमुख मांगें हैं।

रायपुर शहर में भी आज माहौल रंगीन रहेगा —

  • लाभाण्डी के जैन मंदिर में सुबह नवकार महामंत्र जाप और प्रवचन।

  • शाम को अग्रवाल भवन में सुरमई शाम का संगीत आयोजन।

  • जन्माष्टमी और पोलापर्व की तैयारियों पर बैठकों की हलचल।

  • और, कांदुल रोड पर शुरू हो रही छापाकला कार्यशाला, जहां देशभर से आए कलाकार पारंपरिक और आधुनिक प्रिंट मेकिंग तकनीकों का संगम दिखाएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Aug 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ में आज का दिन ..... मुख्यमंत्री का जशपुर प्रवास, राज्य ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन.... पढ़ें और भी

RAIPUR, CG

जशपुर के पहाड़ों और खेतों के बीच आज सुबह हलचल है — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृहग्राम बगिया से ही राज्य ग्रामीण बैंक का वर्चुअल उद्घाटन करने वाले हैं। 11 बजे से शुरू होकर उनका दिन कांसाबेल के वर्धमान इंटरप्राइजेज के शुभारंभ और वनवासी कल्याण आश्रम में बिताए गए कुछ घंटों के साथ आगे बढ़ेगा। शाम 4:50 बजे वे रायपुर लौटेंगे।

इधर, भाजपा का तिरंगा यात्रा अभियान आज से हवा में रंग भरने वाला है। 15 अगस्त तक हर बूथ के 50 घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य, साथ में "विभाजन विभीषिका" जैसे कार्यक्रम — पार्टी ने इसे "भक्ति का उत्सव" का नाम दिया है।

राजनीति के दिल्ली अध्याय में भी छत्तीसगढ़ की उपस्थिति रहेगी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 8:45 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे। उनके साथ ही, मंत्री लखनलाल देवांगन भी 12 अगस्त तक दिल्ली में रहेंगे, केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करेंगे और फिर रायपुर लौटेंगे।

शहर की सड़कों पर स्वदेशी जागरण मंच के नारों की गूंज भी सुनाई देगी। "स्वदेशी सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान" जयस्तंभ चौक से शुरू होकर गांव-गांव जाएगा — उद्देश्य है लोगों को भारत में बनी चीज़ें अपनाने का संकल्प दिलाना।

बस्तर के चित्रकोट जलप्रपात के पास, पानी की बौछारों और ढोल-नगाड़ों के बीच, कन्नड़-छत्तीसगढ़ी संगम का आज आखिरी दिन है। गोंड और हलबी नृत्यों से लेकर यक्षगान और डोल्लु कुनिथा की ताल तक, यहां संस्कृति का मेल अपने चरम पर है।

इसी बीच, छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मितानिन संघ का धरना चौथे दिन भी जारी है — NHM में संविलियन और मानदेय वृद्धि उनकी प्रमुख मांगें हैं।

रायपुर शहर में भी आज माहौल रंगीन रहेगा —

  • लाभाण्डी के जैन मंदिर में सुबह नवकार महामंत्र जाप और प्रवचन।

  • शाम को अग्रवाल भवन में सुरमई शाम का संगीत आयोजन।

  • जन्माष्टमी और पोलापर्व की तैयारियों पर बैठकों की हलचल।

  • और, कांदुल रोड पर शुरू हो रही छापाकला कार्यशाला, जहां देशभर से आए कलाकार पारंपरिक और आधुनिक प्रिंट मेकिंग तकनीकों का संगम दिखाएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-news-of-chhattisgarh/article-30273

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.