बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बारिश-बिजली की संभावना, कई जिलों में अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कोरिया के सोनहत में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सोनहत में 7 मिमी, लोरमी में 5 मिमी, पेंड्रा में 4 मिमी, बैकुंठपुर, पिपरिया और राजनांदगांव में 3-3 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कुसमी, कोटाडोल, कोटा, छुरिया, कवर्धा, मैनपुर, मर्दापाल, गंडई, बिहारपुर और अन्य इलाकों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
आज के लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) इस समय भटिंडा, रोहतक, दिल्ली (रिज), हरदोई, बाराबंकी, देहरी, बांकुरा, कोंटाई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण बिहार-झारखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी तंत्रों की वजह से बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम पर दिखेगा।

सावधानी की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के समय घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम तैयार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन तक बारिश-बिजली की संभावना, कई जिलों में अलर्ट

RAIPUR, CG

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया कि बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। इस दौरान कई जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

कोरिया के सोनहत में भारी बारिश
पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कोरिया जिले के सोनहत में भारी वर्षा दर्ज की गई। बारिश के आंकड़ों के अनुसार, सोनहत में 7 मिमी, लोरमी में 5 मिमी, पेंड्रा में 4 मिमी, बैकुंठपुर, पिपरिया और राजनांदगांव में 3-3 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कुसमी, कोटाडोल, कोटा, छुरिया, कवर्धा, मैनपुर, मर्दापाल, गंडई, बिहारपुर और अन्य इलाकों में भी हल्की वर्षा दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं राजधानी रायपुर में आज बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और तापमान 25 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

उत्तर छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अनुमान
आज के लिए मौसम विभाग ने अलग-अलग स्थानों पर आंधी और भारी बारिश की चेतावनी दी है। खासकर उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

सिनोप्टिक सिस्टम का असर
मौसम विभाग के अनुसार, औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका (ट्रफ लाइन) इस समय भटिंडा, रोहतक, दिल्ली (रिज), हरदोई, बाराबंकी, देहरी, बांकुरा, कोंटाई होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिण बिहार-झारखंड के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। इन मौसमी तंत्रों की वजह से बंगाल की खाड़ी पर नया सिस्टम बनने की प्रक्रिया शुरू हो रही है, जिसका असर अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम पर दिखेगा।

सावधानी की अपील
मौसम विभाग ने नागरिकों को बिजली गिरने और तेज हवाओं के समय घरों में रहने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है। किसानों को भी फसलों की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/new-system-ready-in-bengal-bay-prepared-in-chhattisgarh-the/article-30271

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.