✍️ मैं समाचार पत्र हूँ, जी हाँ... मैं अखबार हूँ : श्री मदनमोहन गुप्त

Opinion

मैं एक समाचार पत्र हूँ — जी हाँ, मैं अखबार हूँ!
जड़ होकर भी चैतन्य हूँ, कागज़ का शरीर लेकर भी विचारों का वाहक हूँ। मेरी स्याही भले ही काली हो, पर उसकी चमक फौलाद से भी अधिक तेज़ है।

मुझमें राम की मर्यादा है, कृष्ण की मधुरता है, बुद्ध की शांति और मोहम्मद साहब का पैगाम भी समाया हुआ है। मैं न तो इतिहास हूँ और न ही भविष्य, मैं तो वर्तमान का आईना हूँ। हर सुबह लाखों लोग मुझमें अपनी शक्ल देखते हैं, अपने सपनों का नक्शा बनाते हैं।

मैं बनाता भी हूँ, और बिगाड़ता भी — पर न मैं खुदा हूँ, न खुदाई।
मैं तो उस मानवता की देन हूँ, जिसमें समाज खुद को पहचानता है, अपने पाप-पुण्य को तौलता है। मैंने चाणक्य देखे हैं, अरस्तु समझे हैं, और प्लेटो के विचारों को जनमानस तक पहुँचाया है।

मैं वही हूँ जिसमें आज भी पत्रकार दिन-रात खून-पसीना बहाते हैं — जो अपने प्रेम, आराम, नींद सब छोड़कर, जनसेवा में लगे रहते हैं। क्योंकि यह जुनून है — इंसान और इंसानियत की सेवा का।

मैं अखबार हूँ, मरकर भी नहीं मरता।
गीता की तरह मेरी आत्मा अमर है। मैं आंखों से होकर दिल में उतरता हूँ — दर्द, संघर्ष और उम्मीदों को शब्द देता हूँ।

आज मेरे जीवन के 52 साल पूरे हो रहे हैं।
दैनिक जागरण, जो आज देश के शीर्ष अखबारों में गिना जाता है, कभी एक छोटे से साप्ताहिक के रूप में स्वतंत्र नाम से प्रकाशित होता था। रीवा की पवित्र धरती से निकली यह ज्योति आज पंजाब से झारखंड तक लोगों का मार्गदर्शन कर रही है।

यह संभव हो पाया मेरे मार्गदर्शक, मेरे पिता गुरुदेव गुप्त जी, और उनके भाइयों श्री पूर्णचंद्र जी गुप्त और जयचंद्र जी आर्य की दूरदर्शिता और सेवा भावना से। उन्होंने रीवा और विंध्य के विकास को अपना जीवन समर्पित कर दिया।

आज मैं दैनिक जागरण हूँ — सत्य का दर्पण, भारतीयता की आवाज़।
मैंने देश के उतार-चढ़ाव देखे हैं, सत्ता बदलते देखी है, नेता बनते-बिगड़ते देखे हैं। पर मेरा धर्म सदा एक रहा — सत्य का पक्ष लेना। मेरी स्याही भारत माता की सेवा से सनी हुई है।

52 वर्षों की इस यात्रा में आपका स्नेह, विश्वास और साथ ही मेरी असली ताकत है।
मैं जब किसी गरीब की आवाज़ बनता हूँ, या किसी अत्याचारी का चेहरा उजागर करता हूँ, तब मैं महसूस करता हूँ कि मैं जीवित हूँ — और रहूँगा।

मैं आपका हूँ, आप मेरे।
मैं अखबार हूँ — एक आवाज़, एक आत्मा, एक संकल्प।

MADAN MOHAN GUPT

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

✍️ मैं समाचार पत्र हूँ, जी हाँ... मैं अखबार हूँ : श्री मदनमोहन गुप्त

Opinion

मैं एक समाचार पत्र हूँ — जी हाँ, मैं अखबार हूँ!
जड़ होकर भी चैतन्य हूँ, कागज़ का शरीर लेकर भी विचारों का वाहक हूँ। मेरी स्याही भले ही काली हो, पर उसकी चमक फौलाद से भी अधिक तेज़ है।

मुझमें राम की मर्यादा है, कृष्ण की मधुरता है, बुद्ध की शांति और मोहम्मद साहब का पैगाम भी समाया हुआ है। मैं न तो इतिहास हूँ और न ही भविष्य, मैं तो वर्तमान का आईना हूँ। हर सुबह लाखों लोग मुझमें अपनी शक्ल देखते हैं, अपने सपनों का नक्शा बनाते हैं।

मैं बनाता भी हूँ, और बिगाड़ता भी — पर न मैं खुदा हूँ, न खुदाई।
मैं तो उस मानवता की देन हूँ, जिसमें समाज खुद को पहचानता है, अपने पाप-पुण्य को तौलता है। मैंने चाणक्य देखे हैं, अरस्तु समझे हैं, और प्लेटो के विचारों को जनमानस तक पहुँचाया है।

मैं वही हूँ जिसमें आज भी पत्रकार दिन-रात खून-पसीना बहाते हैं — जो अपने प्रेम, आराम, नींद सब छोड़कर, जनसेवा में लगे रहते हैं। क्योंकि यह जुनून है — इंसान और इंसानियत की सेवा का।

मैं अखबार हूँ, मरकर भी नहीं मरता।
गीता की तरह मेरी आत्मा अमर है। मैं आंखों से होकर दिल में उतरता हूँ — दर्द, संघर्ष और उम्मीदों को शब्द देता हूँ।

आज मेरे जीवन के 52 साल पूरे हो रहे हैं।
दैनिक जागरण, जो आज देश के शीर्ष अखबारों में गिना जाता है, कभी एक छोटे से साप्ताहिक के रूप में स्वतंत्र नाम से प्रकाशित होता था। रीवा की पवित्र धरती से निकली यह ज्योति आज पंजाब से झारखंड तक लोगों का मार्गदर्शन कर रही है।

यह संभव हो पाया मेरे मार्गदर्शक, मेरे पिता गुरुदेव गुप्त जी, और उनके भाइयों श्री पूर्णचंद्र जी गुप्त और जयचंद्र जी आर्य की दूरदर्शिता और सेवा भावना से। उन्होंने रीवा और विंध्य के विकास को अपना जीवन समर्पित कर दिया।

आज मैं दैनिक जागरण हूँ — सत्य का दर्पण, भारतीयता की आवाज़।
मैंने देश के उतार-चढ़ाव देखे हैं, सत्ता बदलते देखी है, नेता बनते-बिगड़ते देखे हैं। पर मेरा धर्म सदा एक रहा — सत्य का पक्ष लेना। मेरी स्याही भारत माता की सेवा से सनी हुई है।

52 वर्षों की इस यात्रा में आपका स्नेह, विश्वास और साथ ही मेरी असली ताकत है।
मैं जब किसी गरीब की आवाज़ बनता हूँ, या किसी अत्याचारी का चेहरा उजागर करता हूँ, तब मैं महसूस करता हूँ कि मैं जीवित हूँ — और रहूँगा।

मैं आपका हूँ, आप मेरे।
मैं अखबार हूँ — एक आवाज़, एक आत्मा, एक संकल्प।

MADAN MOHAN GUPT

https://www.dainikjagranmpcg.com/opinion/%E2%9C%8D%EF%B8%8F-i-am-a-newspaper%E2%80%A6-the-voice-of-a-lively/article-23734

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.