छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को समर्पित 'भारत गौरव एक्सप्रेस' रवाना, छह दिवसीय टूर में दिखेगा मराठा शौर्य

JAGRAN DESK

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ऐतिहासिक विरासत को समर्पित ‘भारत गौरव एक्सप्रेस’ ट्रेन को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाई गई। यह विशेष ट्रेन महाराष्ट्र की अस्मिता और मराठा गौरव के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन से जुड़े ऐतिहासिक स्थलों की यात्रा पर यात्रियों को लेकर रवाना हुई।

6 दिवसीय यात्रा का जबरदस्त क्रेज
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, ट्रेन को आम जनता से शानदार प्रतिसाद मिला है। सभी 710 सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इनमें 480 यात्री स्लीपर, 190 यात्री थ्री-एसी और 40 यात्री टू-एसी श्रेणी में सफर कर रहे हैं। इस टूर का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और मराठा संस्कृति से जुड़ी विरासत को यात्रियों तक पहुंचाना है।

भारत गौरव एक्सप्रेस: 6 दिवसीय टूर का पूरा कार्यक्रम

दिन-1:
मुंबई से प्रस्थान के बाद ट्रेन माणगांव स्टेशन पर रुकेगी। यहां से पर्यटक रायगढ़ किला जाएंगे, जहां शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। रात का विश्राम पुणे में होगा।

दिन-2:
पुणे में लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर और शिवसृष्टि थीम पार्क का दर्शन होगा। रात पुणे में विश्राम।

दिन-3:
शिवनेरी किला (शिवाजी महाराज की जन्मस्थली) और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन। फिर पुणे वापसी।

दिन-4:
सतारा के रास्ते प्रतापगढ़ किले का भ्रमण, जहां शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ था। कोल्हापुर के लिए प्रस्थान।

दिन-5:
कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर और फिर पन्हाला किले का दौरा। यहीं शिवाजी महाराज ने कई दिन बिताए और बाजी प्रभु देशपांडे ने अद्भुत वीरता दिखाई थी।

दिन-6:
मुंबई वापसी। सुबह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

 यात्रा में क्या-क्या शामिल है?

  • सभी यात्रियों के लिए पूर्ण शाकाहारी भोजन

  • वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम

  • बसों के माध्यम से दर्शनीय स्थलों तक ट्रांसपोर्ट

  • ट्रेन्ड टूर एस्कॉर्ट, गाइड और यात्रा बीमा

  • ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष गाइडेड अनुभव

इतिहास से जुड़ने का अनोखा अवसर

यह यात्रा केवल एक पर्यटन यात्रा नहीं है, बल्कि मराठा स्वाभिमान और शिवाजी महाराज के शौर्य से रूबरू होने का मौका है। आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे की यह पहल भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को समर्पित 'भारत गौरव एक्सप्रेस' रवाना, छह दिवसीय टूर में दिखेगा मराठा शौर्य

JAGRAN DESK

6 दिवसीय यात्रा का जबरदस्त क्रेज
सेंट्रल रेलवे के अनुसार, ट्रेन को आम जनता से शानदार प्रतिसाद मिला है। सभी 710 सीटें पहले ही भर चुकी हैं। इनमें 480 यात्री स्लीपर, 190 यात्री थ्री-एसी और 40 यात्री टू-एसी श्रेणी में सफर कर रहे हैं। इस टूर का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के गौरवशाली इतिहास और मराठा संस्कृति से जुड़ी विरासत को यात्रियों तक पहुंचाना है।

भारत गौरव एक्सप्रेस: 6 दिवसीय टूर का पूरा कार्यक्रम

दिन-1:
मुंबई से प्रस्थान के बाद ट्रेन माणगांव स्टेशन पर रुकेगी। यहां से पर्यटक रायगढ़ किला जाएंगे, जहां शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक हुआ था। रात का विश्राम पुणे में होगा।

दिन-2:
पुणे में लाल महल, कस्बा गणपति मंदिर और शिवसृष्टि थीम पार्क का दर्शन होगा। रात पुणे में विश्राम।

दिन-3:
शिवनेरी किला (शिवाजी महाराज की जन्मस्थली) और भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन। फिर पुणे वापसी।

दिन-4:
सतारा के रास्ते प्रतापगढ़ किले का भ्रमण, जहां शिवाजी महाराज और अफजल खान के बीच ऐतिहासिक युद्ध हुआ था। कोल्हापुर के लिए प्रस्थान।

दिन-5:
कोल्हापुर में महालक्ष्मी मंदिर और फिर पन्हाला किले का दौरा। यहीं शिवाजी महाराज ने कई दिन बिताए और बाजी प्रभु देशपांडे ने अद्भुत वीरता दिखाई थी।

दिन-6:
मुंबई वापसी। सुबह ट्रेन छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पहुंचेगी।

 यात्रा में क्या-क्या शामिल है?

  • सभी यात्रियों के लिए पूर्ण शाकाहारी भोजन

  • वातानुकूलित होटल में रात्रि विश्राम

  • बसों के माध्यम से दर्शनीय स्थलों तक ट्रांसपोर्ट

  • ट्रेन्ड टूर एस्कॉर्ट, गाइड और यात्रा बीमा

  • ऐतिहासिक स्थलों पर विशेष गाइडेड अनुभव

इतिहास से जुड़ने का अनोखा अवसर

यह यात्रा केवल एक पर्यटन यात्रा नहीं है, बल्कि मराठा स्वाभिमान और शिवाजी महाराज के शौर्य से रूबरू होने का मौका है। आईआरसीटीसी और भारतीय रेलवे की यह पहल भारत की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से नई पीढ़ी को जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/bharat-gaurav-express-dedicated-to-chhatrapati-shivaji-maharajs-legacy/article-23657

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.