श्री कार्तिक स्वामी, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन को निकली विशेष ट्रेन, नागपुर से पहुंची ऋषिकेश

ऋषिकेश

उत्तराखंड के आध्यात्मिक स्थलों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल करते हुए, श्री कार्तिक स्वामी, बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम की तीर्थ यात्रा के लिए नागपुर से विशेष पर्यटक रेलगाड़ी ‘देवभूमि बद्री-केदार श्री कार्तिक स्वामी एक्सप्रेस’ रविवार को ऋषिकेश पहुंची।

इस पूर्णतः वातानुकूलित ट्रेन में कुल 218 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन में यात्रा का अवसर मिला है। ट्रेन में तृतीय, द्वितीय और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के शयन यान के साथ दो उच्च स्तरीय रेस्टोरेंट कोच और आधुनिक रसोई यान की सुविधा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक कोच में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

धार्मिक स्थलों के दर्शन का विस्तृत कार्यक्रम

श्रद्धालुओं का यह विशेष यात्रा कार्यक्रम 07 जून को नागपुर से शुरू हुआ था, जो इटारसी, बीना, भोपाल, आगरा, मथुरा होते हुए 08 जून को योगनगरी ऋषिकेश पहुंचा।

  • 08 जून की शाम को सभी श्रद्धालु ऋषिकेश भ्रमण और गंगा आरती का दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे।

  • 09 जून को सड़क मार्ग से सभी रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होंगे।

  • 10 जून से, श्रद्धालुओं को तीन समूहों में बांटकर श्री कार्तिक स्वामी मंदिर, केदारनाथ, और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

  • वापसी यात्रा 14 जून की रात 10 बजे ऋषिकेश से नागपुर के लिए होगी।

पूरे प्रवास के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है और सड़क मार्ग की यात्रा के दौरान प्रत्येक बस में एक प्रशिक्षित टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेगा।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पज्ञात तीर्थ स्थलों को देशभर से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। श्री कार्तिक स्वामी मंदिर, जो रुद्रप्रयाग जनपद में समुद्र तल से लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, का उल्लेख स्कंद पुराण में भी मिलता है। यह उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है जो भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) को समर्पित है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "उत्तराखंड आदि काल से ही धर्म और आध्यात्म की भूमि रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर कोने में स्थित धार्मिक स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाई जाए। श्री कार्तिक स्वामी मंदिर विशेष रूप से तमिलनाडु और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र बन सकता है।"

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की पांच विशेष रेल यात्राओं का संचालन किया गया था, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के कई गंतव्यों को श्रद्धालुओं से जोड़ा गया था।

सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर न केवल इन स्थलों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करना है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jun 2025 By दैनिक जागरण

श्री कार्तिक स्वामी, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन को निकली विशेष ट्रेन, नागपुर से पहुंची ऋषिकेश

ऋषिकेश

इस पूर्णतः वातानुकूलित ट्रेन में कुल 218 श्रद्धालु शामिल हैं, जिन्हें आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित ट्रेन में यात्रा का अवसर मिला है। ट्रेन में तृतीय, द्वितीय और प्रथम वातानुकूलित श्रेणी के शयन यान के साथ दो उच्च स्तरीय रेस्टोरेंट कोच और आधुनिक रसोई यान की सुविधा दी गई है। यात्रियों की सुरक्षा हेतु प्रत्येक कोच में सुरक्षाकर्मी भी तैनात किए गए हैं।

धार्मिक स्थलों के दर्शन का विस्तृत कार्यक्रम

श्रद्धालुओं का यह विशेष यात्रा कार्यक्रम 07 जून को नागपुर से शुरू हुआ था, जो इटारसी, बीना, भोपाल, आगरा, मथुरा होते हुए 08 जून को योगनगरी ऋषिकेश पहुंचा।

  • 08 जून की शाम को सभी श्रद्धालु ऋषिकेश भ्रमण और गंगा आरती का दिव्य अनुभव प्राप्त करेंगे।

  • 09 जून को सड़क मार्ग से सभी रुद्रप्रयाग के लिए रवाना होंगे।

  • 10 जून से, श्रद्धालुओं को तीन समूहों में बांटकर श्री कार्तिक स्वामी मंदिर, केदारनाथ, और बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराए जाएंगे।

  • वापसी यात्रा 14 जून की रात 10 बजे ऋषिकेश से नागपुर के लिए होगी।

पूरे प्रवास के दौरान सभी श्रद्धालुओं के लिए आरामदायक होटलों में ठहरने की व्यवस्था की गई है और सड़क मार्ग की यात्रा के दौरान प्रत्येक बस में एक प्रशिक्षित टूर एस्कॉर्ट भी साथ रहेगा।

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार प्रतिबद्ध

उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश के अल्पज्ञात तीर्थ स्थलों को देशभर से जोड़ने के लिए पर्यटन विभाग लगातार कार्य कर रहा है। श्री कार्तिक स्वामी मंदिर, जो रुद्रप्रयाग जनपद में समुद्र तल से लगभग 3,000 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है, का उल्लेख स्कंद पुराण में भी मिलता है। यह उत्तर भारत का एकमात्र मंदिर है जो भगवान कार्तिकेय (मुरुगन) को समर्पित है।

पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, "उत्तराखंड आदि काल से ही धर्म और आध्यात्म की भूमि रही है। हमारी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के हर कोने में स्थित धार्मिक स्थलों को देश-दुनिया में पहचान दिलाई जाए। श्री कार्तिक स्वामी मंदिर विशेष रूप से तमिलनाडु और दक्षिण भारत के श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत आस्था का केंद्र बन सकता है।"

मंत्री ने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी प्रकार की पांच विशेष रेल यात्राओं का संचालन किया गया था, जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के कई गंतव्यों को श्रद्धालुओं से जोड़ा गया था।

सरकार का लक्ष्य धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देकर न केवल इन स्थलों की आर्थिक प्रगति सुनिश्चित करना है, बल्कि भारत की सांस्कृतिक एकता को भी सुदृढ़ करना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/special-train-came-out-of-nagpur-to-see-shri-karthik/article-23722

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.