सत्यकथा.. "जिसे समझाने निकली थी, उसी के हाथों जिंदगी गंवाई – एक प्रेम कहानी जो हत्याकथा बन गई"

Satyakatha

"नीम चाहे जितना भी मीठा करने की कोशिश करो, नीम तो नीम ही रहता है।" सरिता (बदला हुआ नाम) ने ये कहावत सुनी ज़रूर थी, पर शायद समझ नहीं पाई। उसे लगता था कि उसका प्यार एक अपराधी को इंसान बना देगा। लेकिन अफसोस! जो सपना उसने देखा था, उसी सपने ने उसका गला काट डाला।

यह कहानी है जबलपुर की एक पढ़ी-लिखी, सुंदर और आधुनिक सोच वाली युवती की, जो अपने पति और बेटी के होते हुए भी एक मोहल्ले के बदमाश से प्रेम कर बैठी और उसके सुधारक बनने की कोशिश में खुद मौत की नींद सो गई।

बरगी डेम पर एक चीख और खामोश लाश

25 मई 2025, शाम ढल रही थी। जबलपुर के बरगी डेम के पास बसे गांव बरबटी के लोग एक अबूझ सी बच्ची की चीखें सुन रहे थे। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घंटे भर तक वह मासूम बच्ची “मम्मी… मम्मी…” कहती रही, तो कुछ ग्रामीणों ने जाकर देखा और खून से लथपथ एक खूबसूरत महिला को घायल हालत में पाया। पास में ही खड़ी थी उसकी तीन साल की बच्ची।

तुरंत खबर दी गई बरगी चौकी प्रभारी एसआई सरिता पटेल को। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, ऑपरेशन हुआ, लेकिन दो दिन के भीतर 27 मई को वह जिंदगी की जंग हार गई। मरने से पहले उसने बता दिया था – “मुझे मेरे प्रेमी नमन ने मारा है…”

JBL 4

प्रेम से शुरू हुआ अपराध की ओर झुका रिश्ता

सरिता और नमन विश्वकर्मा के बीच का प्रेम प्रसंग कोई नया नहीं था। करीब डेढ़ साल से दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे। सरिता के पति का सिविक सेंटर में पावभाजी का ठेला है, और वह दिन भर अपने काम में व्यस्त रहता था। खालीपन, अकेलापन और थोड़ी सी चकाचौंध की चाहत ने सरिता को नमन के नज़दीक ला दिया।

शुरुआत एक बाइक लिफ्ट से हुई थी, फिर कॉफी, फिर घूमना-फिरना और फिर शारीरिक संबंध। सरिता जानती थी कि नमन पर मारपीट के केस हैं, फिर भी उसे विश्वास था कि वह उसे बदल देगी। शायद यही सबसे बड़ी भूल थी।

JBL 9

जब प्यार ने लिया पजेसिवनेस का रूप

समय के साथ नमन सरिता से शादी की ज़िद करने लगा। लेकिन सरिता कभी भी पति और बेटी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। उसने नमन को टालने की कोशिश की, लेकिन नमन ने उसके घर पहुंचकर तोड़फोड़ की, पति से मारपीट की। इसके बाद सरिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

लेकिन नमन कौन मानने वाला था?
"अगर मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा", इसी खतरनाक सोच के साथ 25 मई को वह सरिता को बरगी डेम ले गया – अंतिम बार बात करने के बहाने, और वहीं उस पर चाकू से हमला कर उसे मरा समझ कर भाग गया।

भागा, छिपा, फिर पकड़ा गया

हमले के बाद नमन जंगल में बाइक छुपाकर सिवनी भाग गया, फिर रायपुर। वहां एक लॉज में एक हफ्ते तक छुपा रहा। फिर 1 जून को जब अपनी बाइक लेने वापस बरगी डेम आया, तो पहले से सतर्क पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने शुरुआत में इंकार किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन सामने रखी गई, तो टूट गया। उसने बताया –
“मैं सरिता से शादी करना चाहता था, लेकिन वह मना कर रही थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया।”

सरिता की कहानी: एक पतिव्रता, एक प्रेमिका और एक सुधारक

सरिता सिर्फ पत्नी या प्रेमिका नहीं थी, वह एक सुधारक भी बनना चाहती थी। मोहल्ले की महिलाओं ने उसे नमन के खिलाफ चेताया था, लेकिन उसे यकीन था कि उसका प्यार एक अपराधी को इंसान बना देगा।

पर जो होना था, वो हुआ।

आखिरी वक्त में अकेली

सरिता को आखिरी बार जब नमन मिला, तो उसने कहा – “चलो भाग चलते हैं।”
सरिता ने साफ मना किया, और फिर वहीं उसका कत्ल कर दिया गया।

उसकी मासूम बच्ची घंटों तक “मां… मां…” कहती रही, लेकिन उसकी मां अब कभी जवाब नहीं देगी।

कहानी का अंत, पर सबक अभी बाकी है

  • सरिता का पति अब दूसरी जगह शिफ्ट होने की योजना बना रहा है।

  • मासूम बच्ची मां के बिना है, और पिता की आंखों में शर्म, दर्द और पछतावा है।

  • नमन जेल में है, लेकिन सवाल ये है – क्या वाकई किसी को सुधारा जा सकता है, जब वो खुद नहीं बदलना चाहता?

"कभी-कभी प्रेम ही सबसे बड़ा धोखा होता है – और सुधार की जिद, सबसे घातक भूल।"

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

सत्यकथा.. "जिसे समझाने निकली थी, उसी के हाथों जिंदगी गंवाई – एक प्रेम कहानी जो हत्याकथा बन गई"

Satyakatha

यह कहानी है जबलपुर की एक पढ़ी-लिखी, सुंदर और आधुनिक सोच वाली युवती की, जो अपने पति और बेटी के होते हुए भी एक मोहल्ले के बदमाश से प्रेम कर बैठी और उसके सुधारक बनने की कोशिश में खुद मौत की नींद सो गई।

बरगी डेम पर एक चीख और खामोश लाश

25 मई 2025, शाम ढल रही थी। जबलपुर के बरगी डेम के पास बसे गांव बरबटी के लोग एक अबूझ सी बच्ची की चीखें सुन रहे थे। पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब घंटे भर तक वह मासूम बच्ची “मम्मी… मम्मी…” कहती रही, तो कुछ ग्रामीणों ने जाकर देखा और खून से लथपथ एक खूबसूरत महिला को घायल हालत में पाया। पास में ही खड़ी थी उसकी तीन साल की बच्ची।

तुरंत खबर दी गई बरगी चौकी प्रभारी एसआई सरिता पटेल को। घायल महिला को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, ऑपरेशन हुआ, लेकिन दो दिन के भीतर 27 मई को वह जिंदगी की जंग हार गई। मरने से पहले उसने बता दिया था – “मुझे मेरे प्रेमी नमन ने मारा है…”

JBL 4

प्रेम से शुरू हुआ अपराध की ओर झुका रिश्ता

सरिता और नमन विश्वकर्मा के बीच का प्रेम प्रसंग कोई नया नहीं था। करीब डेढ़ साल से दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब थे। सरिता के पति का सिविक सेंटर में पावभाजी का ठेला है, और वह दिन भर अपने काम में व्यस्त रहता था। खालीपन, अकेलापन और थोड़ी सी चकाचौंध की चाहत ने सरिता को नमन के नज़दीक ला दिया।

शुरुआत एक बाइक लिफ्ट से हुई थी, फिर कॉफी, फिर घूमना-फिरना और फिर शारीरिक संबंध। सरिता जानती थी कि नमन पर मारपीट के केस हैं, फिर भी उसे विश्वास था कि वह उसे बदल देगी। शायद यही सबसे बड़ी भूल थी।

JBL 9

जब प्यार ने लिया पजेसिवनेस का रूप

समय के साथ नमन सरिता से शादी की ज़िद करने लगा। लेकिन सरिता कभी भी पति और बेटी को छोड़ने को तैयार नहीं हुई। उसने नमन को टालने की कोशिश की, लेकिन नमन ने उसके घर पहुंचकर तोड़फोड़ की, पति से मारपीट की। इसके बाद सरिता ने उससे रिश्ता तोड़ लिया।

लेकिन नमन कौन मानने वाला था?
"अगर मेरी नहीं हो सकती, तो किसी और की भी नहीं होने दूंगा", इसी खतरनाक सोच के साथ 25 मई को वह सरिता को बरगी डेम ले गया – अंतिम बार बात करने के बहाने, और वहीं उस पर चाकू से हमला कर उसे मरा समझ कर भाग गया।

भागा, छिपा, फिर पकड़ा गया

हमले के बाद नमन जंगल में बाइक छुपाकर सिवनी भाग गया, फिर रायपुर। वहां एक लॉज में एक हफ्ते तक छुपा रहा। फिर 1 जून को जब अपनी बाइक लेने वापस बरगी डेम आया, तो पहले से सतर्क पुलिस ने उसे घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस पूछताछ में उसने शुरुआत में इंकार किया, लेकिन जब सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन सामने रखी गई, तो टूट गया। उसने बताया –
“मैं सरिता से शादी करना चाहता था, लेकिन वह मना कर रही थी, इसलिए मैंने उसे मार दिया।”

सरिता की कहानी: एक पतिव्रता, एक प्रेमिका और एक सुधारक

सरिता सिर्फ पत्नी या प्रेमिका नहीं थी, वह एक सुधारक भी बनना चाहती थी। मोहल्ले की महिलाओं ने उसे नमन के खिलाफ चेताया था, लेकिन उसे यकीन था कि उसका प्यार एक अपराधी को इंसान बना देगा।

पर जो होना था, वो हुआ।

आखिरी वक्त में अकेली

सरिता को आखिरी बार जब नमन मिला, तो उसने कहा – “चलो भाग चलते हैं।”
सरिता ने साफ मना किया, और फिर वहीं उसका कत्ल कर दिया गया।

उसकी मासूम बच्ची घंटों तक “मां… मां…” कहती रही, लेकिन उसकी मां अब कभी जवाब नहीं देगी।

कहानी का अंत, पर सबक अभी बाकी है

  • सरिता का पति अब दूसरी जगह शिफ्ट होने की योजना बना रहा है।

  • मासूम बच्ची मां के बिना है, और पिता की आंखों में शर्म, दर्द और पछतावा है।

  • नमन जेल में है, लेकिन सवाल ये है – क्या वाकई किसी को सुधारा जा सकता है, जब वो खुद नहीं बदलना चाहता?

"कभी-कभी प्रेम ही सबसे बड़ा धोखा होता है – और सुधार की जिद, सबसे घातक भूल।"

https://www.dainikjagranmpcg.com/satyakatha/true-legend/article-24606

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.