कुत्ते के लिए भजन संध्या, आत्मा की शांति के लिए परिवार ने किया बारहवां आयोजन

Special News

गुजरात के बोटाद में घनश्यामभाई दुधरजिया ने अपने कुत्ते मोती की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का आयोजन किया. मोती परिवार का हिस्सा था और उसकी विदाई भावुक रही.

दुनिया का सबसे वफादार जानवर कौन है? जवाब होगा, “कुत्ता” . अब तक आपने इंसानों की तेरहवीं, श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या तो सुनी होगी, लेकिन कभी किसी कुत्ते के लिए भजन संध्या होते देखी है? नहीं ना! पर गुजरात के बोटाद में ऐसा ही कुछ हुआ. घर के कुत्ते की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का आयोजन हुआ और भजन गाये गए.

अंतिम विदाई दी गई
दरअसल, बोटाद के पालीयाद रोड पर सूर्य गार्डन होटल के पीछे रहने वाले घनश्यामभाई दुधरजिया ने एक कुत्ता पाला था. एक साल पहले उस कुत्ते ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम मोती रखा गया. मोती घनश्यामभाई के परिवार का हिस्सा बन गया था. 1 मार्च, 2025 को जब मोती इस दुनिया को छोड़ गया, तो परिवार के सदस्य की तरह ही उसे भारी दिल से अंतिम विदाई दी गई.

मोती की आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम
परिवार के सदस्य के निधन के बाद जैसे बारहवां रखा जाता है, वैसे ही मोती के लिए भी बारहवां आयोजन किया गया. मोती की आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और मेहमानों ने मोती की दिव्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. भजन कलाकार ने भी पशु प्रेम की सराहना की.

लोकल 18 से बात करते हुए भजन संध्या के लिए आई लोकगायिका चंद्रिका राठौड़ ने कहा, “जब कोई इंसान मरता है तो उसके शोक और आत्मा की शांति के लिए आमतौर पर बारहवें दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाता है. लेकिन घनश्यामभाई दुधरजिया के घर में मुझे कुछ अलग ही देखने को मिला. उन्होंने अपने मृत कुत्ते मोती के लिए भजन संध्या का आयोजन किया है. इस संध्या में मुझे आमंत्रित किया गया था.”

हीरों की चमक से ठेले की लड़ाई! कभी लाखों कमाने वाला अब पेट भरने को मजबूर – ये कहानी आपको झकझोर देगी

घनश्यामभाई की बेटी प्रियंका को मोती से बहुत लगाव था. बेटी प्रियंका ने कहा, “हमारी मादा कुत्ते ने एक बच्चे को जन्म दिया था. जिसे हमने मोती नाम दिया था. मोती से मुझे बहुत लगाव था. वह मेरे साथ ही रहता था. वह मेरे साथ होता तो कोई मुझे छूने की हिम्मत नहीं कर सकता था, लेकिन बीमारी के कारण उसका निधन हो गया है. जिससे हमें बहुत दुख हुआ है.”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

कुत्ते के लिए भजन संध्या, आत्मा की शांति के लिए परिवार ने किया बारहवां आयोजन

Special News

दुनिया का सबसे वफादार जानवर कौन है? जवाब होगा, “कुत्ता” . अब तक आपने इंसानों की तेरहवीं, श्रद्धांजलि सभा और भजन संध्या तो सुनी होगी, लेकिन कभी किसी कुत्ते के लिए भजन संध्या होते देखी है? नहीं ना! पर गुजरात के बोटाद में ऐसा ही कुछ हुआ. घर के कुत्ते की मौत के बाद उसकी आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का आयोजन हुआ और भजन गाये गए.

अंतिम विदाई दी गई
दरअसल, बोटाद के पालीयाद रोड पर सूर्य गार्डन होटल के पीछे रहने वाले घनश्यामभाई दुधरजिया ने एक कुत्ता पाला था. एक साल पहले उस कुत्ते ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम मोती रखा गया. मोती घनश्यामभाई के परिवार का हिस्सा बन गया था. 1 मार्च, 2025 को जब मोती इस दुनिया को छोड़ गया, तो परिवार के सदस्य की तरह ही उसे भारी दिल से अंतिम विदाई दी गई.

मोती की आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम
परिवार के सदस्य के निधन के बाद जैसे बारहवां रखा जाता है, वैसे ही मोती के लिए भी बारहवां आयोजन किया गया. मोती की आत्मा की शांति के लिए भजन संध्या का कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम में उपस्थित परिजनों और मेहमानों ने मोती की दिव्य आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. भजन कलाकार ने भी पशु प्रेम की सराहना की.

लोकल 18 से बात करते हुए भजन संध्या के लिए आई लोकगायिका चंद्रिका राठौड़ ने कहा, “जब कोई इंसान मरता है तो उसके शोक और आत्मा की शांति के लिए आमतौर पर बारहवें दिन भजन संध्या का आयोजन किया जाता है. लेकिन घनश्यामभाई दुधरजिया के घर में मुझे कुछ अलग ही देखने को मिला. उन्होंने अपने मृत कुत्ते मोती के लिए भजन संध्या का आयोजन किया है. इस संध्या में मुझे आमंत्रित किया गया था.”

हीरों की चमक से ठेले की लड़ाई! कभी लाखों कमाने वाला अब पेट भरने को मजबूर – ये कहानी आपको झकझोर देगी

घनश्यामभाई की बेटी प्रियंका को मोती से बहुत लगाव था. बेटी प्रियंका ने कहा, “हमारी मादा कुत्ते ने एक बच्चे को जन्म दिया था. जिसे हमने मोती नाम दिया था. मोती से मुझे बहुत लगाव था. वह मेरे साथ ही रहता था. वह मेरे साथ होता तो कोई मुझे छूने की हिम्मत नहीं कर सकता था, लेकिन बीमारी के कारण उसका निधन हो गया है. जिससे हमें बहुत दुख हुआ है.”

https://www.dainikjagranmpcg.com/special-news/family-organized-a-twelfth-for-the-peace-of-bhajan-sandhya/article-14470

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.