AI वीडियो पोस्ट करना रिंकू सिंह को पड़ा भारी, धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप

स्पोर्ट्स डेस्क

On

हनुमान जी को कार चलाते दिखाने वाले वीडियो पर करणी सेना नाराज़, अलीगढ़ में दी शिकायत

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवादों में घिर गए हैं। फेसबुक पर शेयर किए गए एक AI जनरेटेड वीडियो को लेकर अलीगढ़ में करणी सेना ने कड़ा ऐतराज जताया है और सासनी गेट थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि वीडियो में धार्मिक आस्थाओं के साथ अनुचित तरीके से छेड़छाड़ की गई है।

वायरल वीडियो में रिंकू सिंह को क्रिकेट मैदान पर बल्लेबाज़ी करते हुए दिखाया गया है। इसके बाद अगले दृश्य में भगवान शिव, हनुमान, विष्णु और गणेश को एक थार गाड़ी में बैठे हुए दिखाया गया है। सभी देवी-देवताओं को काला चश्मा लगाए दर्शाया गया है और हनुमान जी को वाहन चलाते हुए दिखाया गया है। वीडियो के बैकग्राउंड में अंग्रेजी संगीत बज रहा है, जबकि कैप्शन में लिखा है— “तुम्हें क्रिकेटर किसने बनाया?”

इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ यूज़र्स ने इसे तकनीक और आस्था का रचनात्मक मेल बताया, वहीं कई लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कंटेंट करार दिया।

मामले ने उस वक्त तूल पकड़ लिया जब करणी सेना के जिलाध्यक्ष सुमित तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचकर रिंकू सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि वीडियो सनातन धर्म का अपमान करता है और इसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।

सुमित तोमर ने कहा कि देवी-देवताओं को आधुनिक अंदाज़ में, गाड़ी में बैठाकर और संगीत के साथ दिखाना आस्था के मूल स्वरूप से छेड़छाड़ है। उन्होंने मांग की कि रिंकू सिंह सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और उनके खिलाफ तुरंत FIR दर्ज की जाए। संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।

इस मामले पर सासनी गेट थाना प्रभारी ने बताया कि करणी सेना की ओर से तहरीर मिल चुकी है। वीडियो की प्रामाणिकता, पोस्ट करने वाले अकाउंट और पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कानूनी प्रक्रिया तय की जाएगी।

फिलहाल रिंकू सिंह की ओर से इस विवाद पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में रिंकू अपनी सगाई और निजी जीवन को लेकर भी चर्चा में रहे हैं, लेकिन यह मामला उनके लिए एक नई मुश्किल बनकर सामने आया है।

---------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/696e0e10e4ecb/article-43618

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.