ग्वालियर में वाहन चेकिंग के दौरान हथियारबंद बदमाश गिरफ्तार, पिस्टल और कारतूस बरामद

ग्वालियर (म.प्र.)

On

बिना नंबर की एक्टिवा से आ रहा था आरोपी, पुलिस को देख भागने का प्रयास किया; अरुण शर्मा पर पहले भी दर्ज हैं आपराधिक मामले

ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में रविवार रात वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हथियारबंद युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी बिना रजिस्ट्रेशन नंबर वाली एक्टिवा से आ रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए।

घटना विवेकानंद चौराहा की है। पुलिस ने सूचना के आधार पर चौराहे पर वाहन चेकिंग का इंतजाम किया था। इसी दौरान आरोपी अरुण शर्मा, पुत्र महेश शर्मा, निवासी कैमोखरी भिंड, बिना नंबर की एक्टिवा से आते दिखा। पुलिस को देख वह वाहन मोड़कर भागने लगा, लेकिन कुछ ही दूरी पर उसे पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने एक्टिवा की डिक्की में दो रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेटें पाई, जिन पर MP07 AG-2967 अंकित थे। इन प्लेटों के नीचे छिपाकर पिस्टल रखी गई थी। पूछताछ में अरुण ने बताया कि उसने यह हथियार एक अन्य युवक से खरीदा था।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि पिस्टल उसे किससे और कहां से मिली और साथ ही यह भी जांच कर रही है कि एक्टिवा चोरी की तो नहीं है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि अरुण शर्मा पर पहले से कुछ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चेकिंग टीम में एसआई आशीष शर्मा, एएसआई राजवीर सिंह, एएसआई उमेश शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रमोद बाथम, हवलदार रामप्रीत गुर्जर, आरक्षक रामवीर सगर और आरक्षक नीरज यादव शामिल थे।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

-------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
19 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/armed-criminal-arrested-during-vehicle-checking-in-gwalior-pistol-and/article-43641

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.