सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने तीसरी बार SA20 का खिताब जीता

स्पोर्ट्स डेस्क

On

फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराया, ब्रेविस की सेंचुरी टीम के काम नहीं आई

साउथ अफ्रीका के केपटाउन के न्यूलैंड्स ग्राउंड पर रविवार को खेले गए SA20 सीजन-4 के फाइनल में सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने प्रिटोरिया कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले सनराइजर्स ने SA20 के शुरुआती दो सीजन की ट्रॉफी भी जीत रखी थी।

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की प्रिटोरिया

फाइनल में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने डेवाल्ड ब्रेविस (56 गेंदों में 101 रन) की शानदार सेंचुरी की मदद से 20 ओवर में 7 विकेट पर 158 रन बनाए। ब्रायस पारसंस ने 20 और शेफाने रदरफोर्ड ने 17 रन योगदान दिया। सनराइजर्स के लिए मार्को यानसन ने 4 ओवर में मात्र 10 रन देकर 3 विकेट लिए, जिसमें ब्रेविस का विकेट भी शामिल था।

सनराइजर्स ने टारगेट 19.2 ओवर में पूरा किया

जवाब में सनराइजर्स ने 19.2 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान ट्रिस्टन स्टब्स ने 63 और मैथ्यू ब्रिट्जके ने 68 रन बनाए। स्टब्स ने 20वें ओवर की पहली दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई। शुरुआती विकेट सिर्फ 48 रन पर गिर गए थे, लेकिन कप्तान और ब्रिट्जके ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद 114 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया।

क्वालिफायर-1 में मिली हार का हिसाब चुकाया

इस जीत के साथ सनराइजर्स ने क्वालिफायर-1 में प्रिटोरिया कैपिटल्स से मिली हार का हिसाब भी चुका दिया। उस मैच में हार के बाद टीम को क्वालिफायर-2 खेलना पड़ा था, जिसमें उन्होंने डरबन सुपर जायंट्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई।

ब्रेविस बने SA20 फाइनल में शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी

डेवाल्ड ब्रेविस SA20 के अब तक हुए चार फाइनल में शतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज बने। हालांकि, उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए पर्याप्त नहीं रहा। ब्रेविस ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए और 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हुए।

मार्को यानसन और एनरिक नॉर्त्या की गेंदबाजी

सनराइजर्स के गेंदबाजों में मार्को यानसन की गेंदबाजी सबसे प्रभावशाली रही। उन्होंने 4 ओवर में केवल 10 रन खर्च किए और 3 विकेट लिए। एनरिक नॉर्त्या ने भी 4 ओवर में 19 रन खर्च कर 1 विकेट लिया।

क्विंटन डिकॉक रहे सीजन के टॉप रन स्कोरर

सनराइजर्स के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक सीजन-4 के टॉप रन स्कोरर रहे। फाइनल में उन्होंने 18 रन बनाए, लेकिन कुल मिलाकर उन्होंने 12 मैचों में 11 पारियों में 390 रन बनाए और 4 हाफ सेंचुरी लगाई। प्रिटोरिया के डेवाल्ड ब्रेविस 370 रन के साथ दूसरे नंबर पर रहे।

-----

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/69772db9d302c/article-44360

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.