Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने दुबई में की जोरदार प्रैक्टिस, फिनिशर की भूमिका में जितेश शर्मा को मिल रहा प्राथमिक स्थान

Sports News

एशिया कप 2025 का शानदार आगाज 9 सितंबर से UAE में हो रहा है। टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को मेजबान UAE के खिलाफ खेलते हुए टूर्नामेंट में उतरने जा रही है।

इस बीच, टीम इंडिया ने 8 सितंबर की शाम ICC क्रिकेट अकादमी, दुबई में जमकर प्रैक्टिस किया, जो आगामी प्लेइंग-11 को लेकर बड़े संकेत दे रहा है।

 संजू सैमसन पर कोच की निगाह

प्रैक्टिस सत्र की शुरुआत विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने फील्डिंग ड्रिल्स के साथ की। फील्डिंग कोच टी दिलीप के मार्गदर्शन में संजू ने कैच पकड़ने का अभ्यास खासतौर पर दाईं ओर डाइव लगाकर किया, जिसमें उनकी मेहनत को विशेष सराहना मिली। थोड़ी देर बाद हेड कोच ने संजू से बातचीत की, जो खासतौर पर उनकी बल्लेबाजी पर केंद्रित नजर आई।

 जितेश शर्मा को मिल रही प्राथमिकता

RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ नेट प्रैक्टिस का सत्र पूरी ऊर्जा से पूरा किया। जबकि संजू सैमसन को अभ्यास सत्र के दौरान शुरू में गेंदबाजी का सामना नहीं कराया गया, उन्हें केवल सत्र के अंत में थ्रोडाउन के जरिए बल्लेबाजी का मौका मिला। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि फिनिशर की भूमिका में जितेश शर्मा को अहम स्थान मिल सकता है।

 कप्तान और उपकप्तान की तैयारी

टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नेट प्रैक्टिस में बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं संजू सैमसन अधिकांश समय आइस बॉक्स में बैठे रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसन फिलहाल मुख्य प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जा रहे हैं।

 रिंकू सिंह की स्थिति

रिंकू सिंह ने ज्यादातर समय पैड नहीं पहने रखा, जिससे संकेत मिलता है कि प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं चल रहा। केवल सत्र के अंत में उन्होंने पैड पहनकर थोड़ी बल्लेबाजी की। टीम मैनेजमेंट फिलहाल बल्लेबाजी क्रम में संतुलन बनाने पर जोर दे रहा है।

👉 एशिया कप के पहले मैच को लेकर टीम इंडिया का पूरा फोकस बैलेंस बनाए रखने और हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका पर है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आगामी प्लेइंग-11 में जितेश शर्मा फिनिशर के तौर पर जगह बना सकते हैं। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब टीम इंडिया के पहले मुकाबले पर टिकी हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Sep 2025 By दैनिक जागरण

Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने दुबई में की जोरदार प्रैक्टिस, फिनिशर की भूमिका में जितेश शर्मा को मिल रहा प्राथमिक स्थान

Sports News

इस बीच, टीम इंडिया ने 8 सितंबर की शाम ICC क्रिकेट अकादमी, दुबई में जमकर प्रैक्टिस किया, जो आगामी प्लेइंग-11 को लेकर बड़े संकेत दे रहा है।

 संजू सैमसन पर कोच की निगाह

प्रैक्टिस सत्र की शुरुआत विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने फील्डिंग ड्रिल्स के साथ की। फील्डिंग कोच टी दिलीप के मार्गदर्शन में संजू ने कैच पकड़ने का अभ्यास खासतौर पर दाईं ओर डाइव लगाकर किया, जिसमें उनकी मेहनत को विशेष सराहना मिली। थोड़ी देर बाद हेड कोच ने संजू से बातचीत की, जो खासतौर पर उनकी बल्लेबाजी पर केंद्रित नजर आई।

 जितेश शर्मा को मिल रही प्राथमिकता

RCB के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने शिवम दुबे, तिलक वर्मा और हार्दिक पंड्या के साथ नेट प्रैक्टिस का सत्र पूरी ऊर्जा से पूरा किया। जबकि संजू सैमसन को अभ्यास सत्र के दौरान शुरू में गेंदबाजी का सामना नहीं कराया गया, उन्हें केवल सत्र के अंत में थ्रोडाउन के जरिए बल्लेबाजी का मौका मिला। इस पर विशेषज्ञों का मानना है कि फिनिशर की भूमिका में जितेश शर्मा को अहम स्थान मिल सकता है।

 कप्तान और उपकप्तान की तैयारी

टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, उपकप्तान शुभमन गिल और युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने नेट प्रैक्टिस में बेहतरीन बल्लेबाजी की। वहीं संजू सैमसन अधिकांश समय आइस बॉक्स में बैठे रहे। ऐसा प्रतीत होता है कि सैमसन फिलहाल मुख्य प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किए जा रहे हैं।

 रिंकू सिंह की स्थिति

रिंकू सिंह ने ज्यादातर समय पैड नहीं पहने रखा, जिससे संकेत मिलता है कि प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं चल रहा। केवल सत्र के अंत में उन्होंने पैड पहनकर थोड़ी बल्लेबाजी की। टीम मैनेजमेंट फिलहाल बल्लेबाजी क्रम में संतुलन बनाने पर जोर दे रहा है।

👉 एशिया कप के पहले मैच को लेकर टीम इंडिया का पूरा फोकस बैलेंस बनाए रखने और हरफनमौला खिलाड़ियों की भूमिका पर है। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि आगामी प्लेइंग-11 में जितेश शर्मा फिनिशर के तौर पर जगह बना सकते हैं। भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब टीम इंडिया के पहले मुकाबले पर टिकी हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/asia-cup-2025-team-india-did-the-primary-place-in/article-32716

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.