नीमच मंडी में सोते किसान को लोडिंग टेंपो ने दो बार कुचला, मौके पर मौत; सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

Neemuch

जिले की औषधि कृषि उपज मंडी में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जहां मंडी परिसर में सो रहे एक किसान को लोडिंग टेंपो ने कुचल दिया। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज अब सामने आ चुकी है।

 जानकारी के अनुसार, मृतक किसान मोहनलाल (52 वर्ष), निवासी बनी गांव, मंदसौर से अश्वगंधा की उपज लेकर सोमवार शाम नीमच मंडी पहुंचे थे। शाम तक बिक्री न होने के कारण उन्होंने मंडी परिसर में ही तिरपाल बिछाकर रात गुजारी। सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ (राजस्थान) से आए एक लोडिंग टेंपो चालक ने उन्हें कुचल दिया।

दूसरी बार भी कुचला गया किसान, मौके पर नहीं मिली मदद

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही टेंपो ने किसान को कुचला, ड्राइवर को गाड़ी के नीचे कुछ आने का एहसास हुआ। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसने गाड़ी रोकी नहीं, बल्कि रिवर्स कर फिर से किसान को कुचल दिया। इसके बाद वह कुछ मीटर पीछे गया और टेंपो वहीं पास में खड़ा कर दिया।

हादसे के बाद न तो ड्राइवर और न ही उसके साथ मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। कुछ देर बाद ड्राइवर खुद मौके पर पहुंचा और किसान को हिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ड्राइवर ने शव पर तिरपाल डालकर घटना को ढकने की कोशिश की।

टेंपो जब्त, चालक हिरासत में; जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोडिंग टेंपो (RJ 14 GH 9863) को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया और निरीक्षक समीर दास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने नीमच कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय किसानों में आक्रोश

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मंडी परिसर में मौजूद किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मंडी प्रशासन को रात्रि में सोने वाले किसानों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम करना चाहिए था। मंडी में वाहनों की आवाजाही को लेकर भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नीमच मंडी में सोते किसान को लोडिंग टेंपो ने दो बार कुचला, मौके पर मौत; सीसीटीवी में कैद हुई दिल दहला देने वाली घटना

Neemuch

 जानकारी के अनुसार, मृतक किसान मोहनलाल (52 वर्ष), निवासी बनी गांव, मंदसौर से अश्वगंधा की उपज लेकर सोमवार शाम नीमच मंडी पहुंचे थे। शाम तक बिक्री न होने के कारण उन्होंने मंडी परिसर में ही तिरपाल बिछाकर रात गुजारी। सुबह करीब 6 बजे झालावाड़ (राजस्थान) से आए एक लोडिंग टेंपो चालक ने उन्हें कुचल दिया।

दूसरी बार भी कुचला गया किसान, मौके पर नहीं मिली मदद

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, जैसे ही टेंपो ने किसान को कुचला, ड्राइवर को गाड़ी के नीचे कुछ आने का एहसास हुआ। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि उसने गाड़ी रोकी नहीं, बल्कि रिवर्स कर फिर से किसान को कुचल दिया। इसके बाद वह कुछ मीटर पीछे गया और टेंपो वहीं पास में खड़ा कर दिया।

हादसे के बाद न तो ड्राइवर और न ही उसके साथ मौजूद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए। कुछ देर बाद ड्राइवर खुद मौके पर पहुंचा और किसान को हिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। किसान की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। ड्राइवर ने शव पर तिरपाल डालकर घटना को ढकने की कोशिश की।

टेंपो जब्त, चालक हिरासत में; जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोडिंग टेंपो (RJ 14 GH 9863) को जब्त कर लिया गया है और चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मंडी सचिव उमेश बसेड़िया और निरीक्षक समीर दास ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने नीमच कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

स्थानीय किसानों में आक्रोश

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मंडी परिसर में मौजूद किसानों में भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि मंडी प्रशासन को रात्रि में सोने वाले किसानों की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम करना चाहिए था। मंडी में वाहनों की आवाजाही को लेकर भी कोई स्पष्ट व्यवस्था नहीं है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/loading-tempo-who-was-sleeping-in-neemuch-mandi-twice-died/article-19015

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.