तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन की चल रही है जंग, CM साय ने जवानों की सराहना की

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में माओवादियों के खिलाफ जारी निर्णायक लड़ाई में राज्य और केंद्र सरकार के सुरक्षा बल पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। खासतौर पर छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के बॉर्डर पर स्थित कर्रेगुट्टा पहाड़ियों पर यह ऑपरेशन निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। इस ऑपरेशन में अब तक 3 महिला नक्सलियों सहित 5 माओवादी मारे जा चुके हैं और कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और रणभूमि पर डटे जवानों के शौर्य और पराक्रम को सराहा। उन्होंने कहा, “जवानों को 44 डिग्री की तीव्र गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहकर ऑपरेशन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने अपने जवानों के हौसले को नमन किया और कहा कि यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सफलता मिलते ही बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट सकती है।

इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। इस दौरान गर्मी के कारण अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया है।

नक्सलियों के पास महीनों का राशन और प्राकृतिक जल स्रोत सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के पास पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक पानी के स्रोत और करीब एक महीने का राशन है, जो उन्हें ऑपरेशन के दौरान मजबूती दे रहा है। ऑपरेशन के दौरान एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, हालांकि वहां कोई नक्सली नहीं मिला।

सुरक्षा बलों ने घेर रखा है नक्सलियों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर कई बड़े नक्सली लीडर जैसे हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद और अन्य मौजूद हैं। इन लीडरों के गिरते ही नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ा प्रहार होगा। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन पूरे देश की नजर में है और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नक्सलियों का सफाया नहीं हो जाता, यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

अगले कुछ दिन होंगे निर्णायक यह ऑपरेशन बस्तर के इतिहास में सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अब हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है। पूरे देश की निगाहें इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी हुई हैं, और उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द इस ऑपरेशन में सफलता मिलेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

तेलंगाना-छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर सबसे बड़े एंटी नक्सल ऑपरेशन की चल रही है जंग, CM साय ने जवानों की सराहना की

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी और रणभूमि पर डटे जवानों के शौर्य और पराक्रम को सराहा। उन्होंने कहा, “जवानों को 44 डिग्री की तीव्र गर्मी, पानी की कमी और बिना छांव जैसी कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहकर ऑपरेशन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं।” मुख्यमंत्री ने अपने जवानों के हौसले को नमन किया और कहा कि यह ऑपरेशन छत्तीसगढ़ के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसमें सफलता मिलते ही बस्तर में नक्सलवाद की कमर टूट सकती है।

इस ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए बिहार, झारखंड और अन्य राज्यों से भी सुरक्षा बलों को बुलाया गया है। इस दौरान गर्मी के कारण अब तक 40 जवान हीटवेव का शिकार हो चुके हैं, जिन्हें इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर अस्पताल भेजा गया है।

नक्सलियों के पास महीनों का राशन और प्राकृतिक जल स्रोत सूत्रों के मुताबिक, नक्सलियों के पास पहाड़ी इलाकों में प्राकृतिक पानी के स्रोत और करीब एक महीने का राशन है, जो उन्हें ऑपरेशन के दौरान मजबूती दे रहा है। ऑपरेशन के दौरान एक गुफा भी मिली, जिसमें एक शिवलिंग स्थापित था, हालांकि वहां कोई नक्सली नहीं मिला।

सुरक्षा बलों ने घेर रखा है नक्सलियों को कर्रेगुट्टा की पहाड़ियों पर कई बड़े नक्सली लीडर जैसे हिड़मा, दामोदर, बल्ली प्रकाश, आजाद और अन्य मौजूद हैं। इन लीडरों के गिरते ही नक्सलवाद के खिलाफ एक बड़ा प्रहार होगा। सूत्रों के अनुसार, यह ऑपरेशन पूरे देश की नजर में है और पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक नक्सलियों का सफाया नहीं हो जाता, यह ऑपरेशन जारी रहेगा।

अगले कुछ दिन होंगे निर्णायक यह ऑपरेशन बस्तर के इतिहास में सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है। सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के खिलाफ अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और अब हर दिन नक्सलियों के लिए आखिरी सुबह साबित हो रही है। पूरे देश की निगाहें इस निर्णायक लड़ाई पर टिकी हुई हैं, और उम्मीद की जा रही है कि बहुत जल्द इस ऑपरेशन में सफलता मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-largest-anti-naxal-operation-on-the-telangana-chhattisgarh-border/article-19019

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.