वक्फ संशोधन बिल पर छत्तीसगढ़ में भाजपा का जनजागरण अभियान, 1 से 10 मई तक चलेंगे कार्यक्रम

Raipur, cg

छत्तीसगढ़ में वक्फ संशोधन बिल को लेकर भाजपा ने 1 से 10 मई तक राज्यव्यापी जनजागरण अभियान चलाने की घोषणा की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान के तहत पार्टी मुस्लिम समाज के बीच पहुंचकर बिल के सकारात्मक पहलुओं को साझा करेगी।

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संशोधित वक्फ कानून की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि जो झूठ और भ्रम कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा है, वह समाप्त हो।

1 मई को होगी कार्यशाला, बड़े नेता रहेंगे मौजूद

जनजागरण अभियान की शुरुआत 1 मई को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी कार्यशाला से होगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह कार्यशाला पहले 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा की भी विशेष भूमिका

भाजपा का यह जनजागरण अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद का माध्यम भी होगा। इसमें महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ संगोष्ठी आयोजित करेगा।

इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी संशोधन बिल के सकारात्मक प्रावधानों को सामने लाएगी और मुस्लिम समाज को जागरूक करेगी।

कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि

“कांग्रेस लगातार वक्फ संशोधन को लेकर मुस्लिम समाज में झूठ और भ्रम फैला रही है। भाजपा इसका सच लेकर जनता के बीच जाएगी।”

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में मौजूद वर्षों पुरानी विसंगतियों और अनियमितताओं को दूर करने के लिए यह संशोधन जरूरी था और इससे मुस्लिम समाज को ही अधिक पारदर्शिता और अधिकार मिलेंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

वक्फ संशोधन बिल पर छत्तीसगढ़ में भाजपा का जनजागरण अभियान, 1 से 10 मई तक चलेंगे कार्यक्रम

Raipur, cg

 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य संशोधित वक्फ कानून की सही जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है, ताकि जो झूठ और भ्रम कांग्रेस द्वारा फैलाया जा रहा है, वह समाप्त हो।

1 मई को होगी कार्यशाला, बड़े नेता रहेंगे मौजूद

जनजागरण अभियान की शुरुआत 1 मई को रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में एक बड़ी कार्यशाला से होगी। इस कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे।

यह कार्यशाला पहले 25 अप्रैल को आयोजित होनी थी, लेकिन पहलगाम में आतंकी हमले के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था।

महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा की भी विशेष भूमिका

भाजपा का यह जनजागरण अभियान केवल राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक संवाद का माध्यम भी होगा। इसमें महिला मोर्चा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा मुस्लिम धर्मगुरुओं और बुद्धिजीवियों के साथ संगोष्ठी आयोजित करेगा।

इन आयोजनों के माध्यम से पार्टी संशोधन बिल के सकारात्मक प्रावधानों को सामने लाएगी और मुस्लिम समाज को जागरूक करेगी।

कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा कि

“कांग्रेस लगातार वक्फ संशोधन को लेकर मुस्लिम समाज में झूठ और भ्रम फैला रही है। भाजपा इसका सच लेकर जनता के बीच जाएगी।”

उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड में मौजूद वर्षों पुरानी विसंगतियों और अनियमितताओं को दूर करने के लिए यह संशोधन जरूरी था और इससे मुस्लिम समाज को ही अधिक पारदर्शिता और अधिकार मिलेंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjps-public-awareness-campaign-in-chhattisgarh-on-waqf-amendment-bill/article-19025

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.