खस्ताहाल NH-30 ने ली बाप-बेटी की जान, सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

Kondagaon

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता और उसकी मासूम बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार की दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह हादसा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत माझीआठगांव के पास हुआ। हादसे की वजह सड़क की बदहाल स्थिति बताई जा रही है।

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन नेताम अपनी 10 वर्षीय बेटी अंबिका नेताम, पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से फरसगांव से केशकाल जा रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे माझीआठगांव के पास अचानक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि जीवन नेताम और उनकी बेटी अंबिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदहाल सड़कों से हर दिन लील रही ज़िंदगियाँ

स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर रोज़ाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द सड़कों की मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में और जानें न जाएं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

खस्ताहाल NH-30 ने ली बाप-बेटी की जान, सड़क हादसे में दो की मौत, दो महिलाएं गंभीर घायल

Kondagaon

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, जीवन नेताम अपनी 10 वर्षीय बेटी अंबिका नेताम, पत्नी हिमानी नेताम और रिश्तेदार रजनती के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से फरसगांव से केशकाल जा रहे थे। दोपहर करीब 3:30 बजे माझीआठगांव के पास अचानक सड़क पर मौजूद गहरे गड्ढों के चलते उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रही कार से सीधी टक्कर हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि जीवन नेताम और उनकी बेटी अंबिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, हिमानी नेताम और रजनती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद 108 एंबुलेंस के माध्यम से कोंडागांव जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे की सूचना मिलते ही फरसगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बदहाल सड़कों से हर दिन लील रही ज़िंदगियाँ

स्थानीय ग्रामीणों ने इस हादसे को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि इस मार्ग पर लंबे समय से सड़क की हालत बेहद खराब है। गड्ढों से भरी इस सड़क पर रोज़ाना छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस मरम्मत कार्य शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने सरकार से जल्द सड़कों की मरम्मत की मांग की है ताकि भविष्य में और जानें न जाएं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/defect-nh-30-killed-father-daughters-life-two-women-killed-in-a/article-19033

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.