IPL 2025: बारिश ने बिगाड़ा RCB vs KKR मुकाबला, कोलकाता प्लेऑफ से बाहर, बेंगलुरु टॉप पर पहुंची

Sports

On

IPL 2025 में शनिवार, 17 मई को होने वाला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच का बहुप्रतीक्षित मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस से पहले ही बारिश शुरू हो गई, जो देर रात तक नहीं थमी। नतीजन मैच रद्द कर दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।

बारिश के कारण यह मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके खत्म हो गया, जिससे RCB को प्लेऑफ की ओर एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली, वहीं गत विजेता KKR के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। कोलकाता की टीम अब अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है, जिससे वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने पहुंचे फैंस

इस मैच का एक खास आकर्षण विराट कोहली की वापसी थी। टेस्ट क्रिकेट से 12 मई को संन्यास लेने के बाद यह उनका पहला मुकाबला होने वाला था। फैंस ने उन्हें खास अंदाज में सम्मान देने की तैयारी की थी। कई प्रशंसक सफेद 18 नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे, तो वहीं ओडिशा से आए मनोज नामक एक युवा ने कोहली की तस्वीर का टैटू अपने सीने पर बनवा रखा था।

भारत-पाक तनाव से पहले ही रुका था टूर्नामेंट

IPL 2025 को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। एक सप्ताह के विराम के बाद टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत 17 मई से होनी थी, लेकिन बारिश ने पहले ही दिन सारी योजना पर पानी फेर दिया।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

  • RCB अब 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

  • KKR की टीम 13 मुकाबलों में 6 हार, 5 जीत और 2 बेनतीजा मुकाबलों के साथ छठे स्थान पर है। वह अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

नजर अब अगले मुकाबलों पर

अब सभी की निगाहें बचे हुए मुकाबलों पर हैं, जहां प्लेऑफ के लिए अंतिम दौर की भिड़ंत रोमांचक मोड़ लेने वाली है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आगे का मौसम साथ दे और विराट कोहली की बल्ले से वापसी जल्द हो।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

IPL 2025: बारिश ने बिगाड़ा RCB vs KKR मुकाबला, कोलकाता प्लेऑफ से बाहर, बेंगलुरु टॉप पर पहुंची

Sports

बारिश के कारण यह मुकाबला बिना एक भी गेंद फेंके खत्म हो गया, जिससे RCB को प्लेऑफ की ओर एक महत्वपूर्ण बढ़त मिली, वहीं गत विजेता KKR के लिए यह एक बड़ा झटका साबित हुआ। कोलकाता की टीम अब अधिकतम 14 अंकों तक ही पहुंच सकती है, जिससे वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

विराट कोहली को ट्रिब्यूट देने पहुंचे फैंस

इस मैच का एक खास आकर्षण विराट कोहली की वापसी थी। टेस्ट क्रिकेट से 12 मई को संन्यास लेने के बाद यह उनका पहला मुकाबला होने वाला था। फैंस ने उन्हें खास अंदाज में सम्मान देने की तैयारी की थी। कई प्रशंसक सफेद 18 नंबर की जर्सी पहनकर स्टेडियम पहुंचे, तो वहीं ओडिशा से आए मनोज नामक एक युवा ने कोहली की तस्वीर का टैटू अपने सीने पर बनवा रखा था।

भारत-पाक तनाव से पहले ही रुका था टूर्नामेंट

IPL 2025 को भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया था। एक सप्ताह के विराम के बाद टूर्नामेंट की फिर से शुरुआत 17 मई से होनी थी, लेकिन बारिश ने पहले ही दिन सारी योजना पर पानी फेर दिया।

पॉइंट्स टेबल की स्थिति

  • RCB अब 12 मैचों में 8 जीत, 3 हार और एक ड्रॉ के साथ 17 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है।

  • KKR की टीम 13 मुकाबलों में 6 हार, 5 जीत और 2 बेनतीजा मुकाबलों के साथ छठे स्थान पर है। वह अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

नजर अब अगले मुकाबलों पर

अब सभी की निगाहें बचे हुए मुकाबलों पर हैं, जहां प्लेऑफ के लिए अंतिम दौर की भिड़ंत रोमांचक मोड़ लेने वाली है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि आगे का मौसम साथ दे और विराट कोहली की बल्ले से वापसी जल्द हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/ipl-2025-rain-spoiled-rcb-vs-kkr-match-kolkata-playoff/article-21283

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.