- Hindi News
- बिजनेस
- विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 4.55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी से फिर मजबूत हुई भारतीय अर्थव्यवस्था...
विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त उछाल, 4.55 अरब डॉलर की बढ़ोतरी से फिर मजबूत हुई भारतीय अर्थव्यवस्था
Business News
भारत की अर्थव्यवस्था को एक बार फिर विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर राहत मिली है।
9 मई 2025 को समाप्त सप्ताह में देश का फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 4.55 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 690.62 अरब डॉलर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस बढ़ोतरी के पीछे मुख्य कारण देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में आई जबरदस्त तेजी है।
लगातार तीसरे सप्ताह में उतार-चढ़ाव
इससे पहले, 2 मई को समाप्त सप्ताह में भारत का फॉरेन रिजर्व 2.06 अरब डॉलर की गिरावट के साथ 686.06 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। उससे पहले 25 अप्रैल के सप्ताह में यह आंकड़ा 1.98 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 688.13 अरब डॉलर तक पहुंचा था।
सितंबर 2024 में बना था ऑल-टाइम हाई
उल्लेखनीय है कि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर 2024 के अंत में 704.89 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।
फॉरेन करंसी एसेट्स और गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी
RBI के अनुसार, 9 मई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के तहत आने वाली विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (Foreign Currency Assets) 19.6 करोड़ डॉलर की वृद्धि के साथ 581.37 अरब डॉलर पर पहुंच गईं। यह आंकड़े अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं के उतार-चढ़ाव को भी दर्शाते हैं।
वहीं, भारत के स्वर्ण भंडार (Gold Reserves) की वैल्यू में जबरदस्त 4.52 अरब डॉलर की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे यह आंकड़ा 86.34 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
SDR और IMF रिजर्व में मामूली गिरावट
विशेष आहरण अधिकार (SDR) में 2.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई और यह घटकर 18.53 अरब डॉलर रह गया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास भारत के आरक्षित भंडार में भी 13.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई, जिससे यह घटकर 4.37 अरब डॉलर रह गया।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए