दिल्ली-NCR में तेज बारिश और तूफान से कहर, दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत

Jagran Desk

On

देश के कई हिस्सों में शनिवार को बदले मौसम ने तबाही मचा दी। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में अचानक तेज हवाएं और बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली आंधी के चलते अशोक नगर मेट्रो स्टेशन का शेड उड़ गया, जबकि नबी करीम इलाके में निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिरने से 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।

तेज हवाओं से पेड़ उखड़े, ऑटो पर गिरा पेड़

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आंधी-बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए। गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास एक पेड़ गिरकर ऑटो-रिक्शा पर जा गिरा। मयूर विहार, महारानी बाग, गाजियाबाद और नोएडा में सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। हालांकि बारिश ने भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर दी।

उत्तर भारत में लू और बारिश का दोहरा असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 24 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मध्यप्रदेश के 21 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

ओडिशा में आकाशीय बिजली से 9 लोगों की मौत

ओडिशा में मौसम का दूसरा ही रूप देखने को मिला। यहां शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी पीड़ित खुले स्थानों में मौजूद थे, जब यह हादसा हुआ।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक लू की चेतावनी जारी की है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, अंडमान और बंगाल की खाड़ी के हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में यह मानसून और आगे बढ़ेगा। इससे देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में राहत की उम्मीद है।

दिल्ली में येलो अलर्ट, 20 से 22 मई तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 20 से 22 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल के जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के चलते पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा, बर्दवान, बीरभूम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी 21 मई तक गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

दिल्ली-NCR में तेज बारिश और तूफान से कहर, दीवार गिरने से 4 मजदूरों की मौत

Jagran Desk

तेज हवाओं से पेड़ उखड़े, ऑटो पर गिरा पेड़

दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आंधी-बारिश के कारण पेड़ उखड़ गए। गुरुद्वारा बंगला साहिब के पास एक पेड़ गिरकर ऑटो-रिक्शा पर जा गिरा। मयूर विहार, महारानी बाग, गाजियाबाद और नोएडा में सड़कों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित रहा। हालांकि बारिश ने भीषण गर्मी से कुछ राहत जरूर दी।

उत्तर भारत में लू और बारिश का दोहरा असर

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के 24 राज्यों में शनिवार को आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया गया था। मध्यप्रदेश के 21 जिलों में तेज आंधी और बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं, ग्वालियर, खजुराहो और नौगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

ओडिशा में आकाशीय बिजली से 9 लोगों की मौत

ओडिशा में मौसम का दूसरा ही रूप देखने को मिला। यहां शुक्रवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आकर 9 लोगों की जान चली गई, जिनमें 6 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी पीड़ित खुले स्थानों में मौजूद थे, जब यह हादसा हुआ।

राजस्थान में गर्मी का प्रकोप, लू का अलर्ट

राजस्थान में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग ने आगामी 3-4 दिनों तक लू की चेतावनी जारी की है। जोधपुर और बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी चलने की संभावना है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पकड़ी रफ्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, अंडमान और बंगाल की खाड़ी के हिस्सों में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में यह मानसून और आगे बढ़ेगा। इससे देश के पूर्वी और दक्षिणी राज्यों में राहत की उम्मीद है।

दिल्ली में येलो अलर्ट, 20 से 22 मई तक हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत में तापमान 45 डिग्री तक पहुंच चुका है। दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया गया है और 20 से 22 मई के बीच हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

बंगाल के जिलों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी

बंगाल की खाड़ी से आने वाली नम हवाओं के चलते पश्चिम बंगाल के पुरुलिया, बांकुरा, बर्दवान, बीरभूम, दार्जिलिंग और कलिम्पोंग में तेज आंधी और भारी बारिश हो सकती है। अन्य जिलों में भी 21 मई तक गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/4-workers-died-in-many-states/article-21285

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.