18 मई महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन, पुष्प और आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजे जयकारे

Ujjain, MP

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रविवार 18 मई की अलसुबह विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए, भक्तों की श्रद्धा उमड़ पड़ी। बाबा महाकाल का भव्य जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत हुई।

इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित किया गया। भक्तों ने बाबा के भस्म अभिषेक के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य किया।

शनिवार रात्रि को ही महाकाल का विशेष श्रृंगार कर दिया गया था। बाबा को भांग, चंदन, सुगंधित पुष्प, रजत मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और ड्रायफ्रूट श्रृंगार से सजाया गया। उनके विग्रह पर शेषनाग का चांदी का भव्य मुकुट भी शोभायमान हुआ।

आरती के दौरान मंदिर परिसर "जय महाकाल", "हर हर महादेव" के जयकारों से गूंजता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। दर्शनार्थियों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और आशीर्वाद की कामना की।

श्रद्धालुओं के अनुसार, अलौकिक श्रृंगार और दिव्यता को देखकर तन-मन-आत्मा सभी महाकालमय हो गए। सुबह-सुबह महाकालेश्वर के दर्शन और आरती ने हर किसी को भक्ति में सराबोर कर दिया।

kaall

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

18 मई महाकाल भस्म आरती: भांग-चंदन, पुष्प और आभूषणों से हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजे जयकारे

Ujjain, MP

ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि, रविवार 18 मई की अलसुबह विश्वप्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातः 4 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट खोले गए, भक्तों की श्रद्धा उमड़ पड़ी। बाबा महाकाल का भव्य जलाभिषेक कर दिन की शुरुआत हुई।

इसके बाद पारंपरिक विधि-विधान से दूध, दही, घी, शहद और फलों के रस से बना पंचामृत अर्पित किया गया। भक्तों ने बाबा के भस्म अभिषेक के दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य किया।

शनिवार रात्रि को ही महाकाल का विशेष श्रृंगार कर दिया गया था। बाबा को भांग, चंदन, सुगंधित पुष्प, रजत मुकुट, रजत मुण्डमाला, रुद्राक्ष की माला और ड्रायफ्रूट श्रृंगार से सजाया गया। उनके विग्रह पर शेषनाग का चांदी का भव्य मुकुट भी शोभायमान हुआ।

आरती के दौरान मंदिर परिसर "जय महाकाल", "हर हर महादेव" के जयकारों से गूंजता रहा। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भस्म आरती में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित किया। दर्शनार्थियों ने नंदी महाराज के कान में अपनी मनोकामनाएं कही और आशीर्वाद की कामना की।

श्रद्धालुओं के अनुसार, अलौकिक श्रृंगार और दिव्यता को देखकर तन-मन-आत्मा सभी महाकालमय हो गए। सुबह-सुबह महाकालेश्वर के दर्शन और आरती ने हर किसी को भक्ति में सराबोर कर दिया।

kaall

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/may-18-mahakal-bhasma-aarti-bhang-chandan-flowers-and-jewelery/article-21293

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.