व्यापार से टूरिज्म तक तुर्किये का बहिष्कार, भारत ने दिखाया सख्त रुख

Business

On

भारत में तुर्किये के प्रति बढ़ते राष्ट्रीय स्तर के विरोध के चलते प्रमुख ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Ajio और मिंत्रा ने अब तुर्किये के ब्रांड्स की बिक्री बंद कर दी है। देश के बड़े व्यापारी संगठन CAIT के समर्थन के बाद यह कदम उठाया गया है, जो तुर्किये के पाकिस्तान के समर्थन पर असहमति जताते हुए देशव्यापी व्यापार और टूरिज्म के बहिष्कार को लेकर सक्रिय है।

फ्लिपकार्ट के सब-ब्रांड मिंत्रा ने ट्रेंडयोल समेत सभी तुर्किये ब्रांड्स की बिक्री को अस्थायी रूप से रोक दिया है। रिलायंस ने भी कोटन, एलसी वाइकिकी और मावी जैसे लोकप्रिय तुर्की कपड़ा ब्रांड्स को अपने पोर्टफोलियो से हटा लिया है। रिलायंस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय एकजुटता और देशहित में लिया गया है, साथ ही तुर्किये में अपना कार्यालय भी बंद कर दिया गया है।

व्यापार से लेकर टूरिज्म तक हर मोर्चे पर तुर्किये का बहिष्कार

देश के प्रमुख व्यापार संगठन CAIT ने तुर्किये से व्यापार पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। CAIT पूरे भारत में नौ करोड़ से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है और इसके समर्थन में 40,000 से ज्यादा ट्रेड एसोसिएशन्स हैं।

टूरिज्म सेक्टर में भी तुर्किये के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप और इक्सिगो ने तुर्किये अजरबैजान की यात्रा करने की सलाह दी है। भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जैसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने तुर्किये के साथ अपने शैक्षणिक समझौते निलंबित कर दिए हैं।

व्यापार जगत में भी तुर्किये के उत्पादों का बहिष्कार साफ दिख रहा है। पुणे के व्यापारियों ने तुर्किये से सेब की खरीदारी बंद कर हिमाचल, उत्तराखंड और ईरान से सेब आयात करने का निर्णय लिया है। उदयपुर के मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि तुर्किये से मार्बल के आयात पर रोक लगाई जाए। कानपुर और जयपुर के व्यापारियों ने करोड़ों के ऑर्डर कैंसिल कर तुर्किये के खिलाफ अपना विरोध जताया है।

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद के प्रमुख एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के लिए तुर्किये की फर्म सेलेबी के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है।

टूरिज्म और अर्थव्यवस्था पर तुर्किये के बहिष्कार का व्यापक असर

पिछले साल भारत से करीब 2,87,000 लोग तुर्किये की यात्रा पर गए थे, वहीं 2,43,000 लोग अजरबैजान का दौरा कर चुके हैं। टूरिज्म तुर्किये की GDP में लगभग 12% और अजरबैजान की GDP में 7.6% का योगदान देता है। रोजगार के लिहाज से भी ये दोनों देश टूरिज्म सेक्टर में 10% तक रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

ईजमाईट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने स्पष्ट किया है कि जब ये देश पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करते हैं, तो भारत को उनके टूरिज्म और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि विदेशों में खर्च किया गया हर रुपया हमारे लिए एक वोट है और हमें इसे उन्हीं देशों में खर्च करना चाहिए जो हमारे मूल्यों का सम्मान करते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 May 2025 By Nitin Trivedi

व्यापार से टूरिज्म तक तुर्किये का बहिष्कार, भारत ने दिखाया सख्त रुख

Business

फ्लिपकार्ट के सब-ब्रांड मिंत्रा ने ट्रेंडयोल समेत सभी तुर्किये ब्रांड्स की बिक्री को अस्थायी रूप से रोक दिया है। रिलायंस ने भी कोटन, एलसी वाइकिकी और मावी जैसे लोकप्रिय तुर्की कपड़ा ब्रांड्स को अपने पोर्टफोलियो से हटा लिया है। रिलायंस के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय राष्ट्रीय एकजुटता और देशहित में लिया गया है, साथ ही तुर्किये में अपना कार्यालय भी बंद कर दिया गया है।

व्यापार से लेकर टूरिज्म तक हर मोर्चे पर तुर्किये का बहिष्कार

देश के प्रमुख व्यापार संगठन CAIT ने तुर्किये से व्यापार पूरी तरह बंद करने का ऐलान किया है। CAIT पूरे भारत में नौ करोड़ से अधिक व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है और इसके समर्थन में 40,000 से ज्यादा ट्रेड एसोसिएशन्स हैं।

टूरिज्म सेक्टर में भी तुर्किये के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया गया है। प्रमुख ऑनलाइन ट्रैवल प्लेटफॉर्म ईजमाईट्रिप और इक्सिगो ने तुर्किये अजरबैजान की यात्रा करने की सलाह दी है। भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय जैसे जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने तुर्किये के साथ अपने शैक्षणिक समझौते निलंबित कर दिए हैं।

व्यापार जगत में भी तुर्किये के उत्पादों का बहिष्कार साफ दिख रहा है। पुणे के व्यापारियों ने तुर्किये से सेब की खरीदारी बंद कर हिमाचल, उत्तराखंड और ईरान से सेब आयात करने का निर्णय लिया है। उदयपुर के मार्बल प्रोसेसर्स एसोसिएशन ने सरकार से अपील की है कि तुर्किये से मार्बल के आयात पर रोक लगाई जाए। कानपुर और जयपुर के व्यापारियों ने करोड़ों के ऑर्डर कैंसिल कर तुर्किये के खिलाफ अपना विरोध जताया है।

अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स ने मुंबई और अहमदाबाद के प्रमुख एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग के लिए तुर्किये की फर्म सेलेबी के साथ अपनी साझेदारी खत्म कर दी है।

टूरिज्म और अर्थव्यवस्था पर तुर्किये के बहिष्कार का व्यापक असर

पिछले साल भारत से करीब 2,87,000 लोग तुर्किये की यात्रा पर गए थे, वहीं 2,43,000 लोग अजरबैजान का दौरा कर चुके हैं। टूरिज्म तुर्किये की GDP में लगभग 12% और अजरबैजान की GDP में 7.6% का योगदान देता है। रोजगार के लिहाज से भी ये दोनों देश टूरिज्म सेक्टर में 10% तक रोजगार उपलब्ध कराते हैं।

ईजमाईट्रिप के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने स्पष्ट किया है कि जब ये देश पाकिस्तान का खुलकर समर्थन करते हैं, तो भारत को उनके टूरिज्म और अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने से बचना चाहिए। उनका मानना है कि विदेशों में खर्च किया गया हर रुपया हमारे लिए एक वोट है और हमें इसे उन्हीं देशों में खर्च करना चाहिए जो हमारे मूल्यों का सम्मान करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/ajio-mantra-stopped-selling-turki-brands/article-21249

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.