भारत में रिकॉर्ड स्तर पर बनेंगे iPhone: कर्नाटक में नया प्लांट तैयार, जून से शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

Business News

भारत में iPhone निर्माण को लेकर एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है।

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple अब अमेरिका में बिकने वाले अपने अधिकांश iPhone भारत में तैयार करेगी। कंपनी के CEO टिम कुक ने इस बात की पुष्टि की है कि जून तिमाही से अमेरिकी बाजार में जाने वाले अधिकतर iPhone भारत में मैन्युफैक्चर किए जाएंगे।

कर्नाटक में फॉक्सकॉन का नया प्लांट पूरी तरह तैयार

कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने बताया कि ताइवान की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn द्वारा देवनहल्ली के ITIR (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट रीजन) में स्थापित यूनिट अब उत्पादन के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून की शुरुआत में इस यूनिट से iPhone की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बता दें कि फॉक्सकॉन, Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग करती है।

मेक इन इंडिया को मिली नई रफ्तार

मंत्री पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह केवल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत की वैश्विक उत्पादन हब बनने की ओर एक रणनीतिक छलांग है।” उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक स्थितियों और टैरिफ दबावों के चलते Apple अब भारत को अपने नए प्राथमिक मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में देख रहा है। इससे केवल कर्नाटक को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में विदेशी निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

300 एकड़ में फैला है नया इंडस्ट्रियल बेस

Apple और Foxconn ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुका में स्थित ITIR क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं तैयार की गई हैं, जो केवल रोजगार के अवसर पैदा करेंगी, बल्कि भारत की तकनीकी साख को भी और ऊंचाई देंगी।

भारत में Apple का निवेश रहेगा बरकरार

हाल ही में Apple ने भारत सरकार को आश्वस्त किया है कि उसकी निवेश योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्वजनिक आलोचना के बावजूद, Apple भारत को एक मजबूत और भरोसेमंद उत्पादन केंद्र मानता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, Apple ने भारत सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

भारत में रिकॉर्ड स्तर पर बनेंगे iPhone: कर्नाटक में नया प्लांट तैयार, जून से शुरू होगी मैन्युफैक्चरिंग

Business News

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Apple अब अमेरिका में बिकने वाले अपने अधिकांश iPhone भारत में तैयार करेगी। कंपनी के CEO टिम कुक ने इस बात की पुष्टि की है कि जून तिमाही से अमेरिकी बाजार में जाने वाले अधिकतर iPhone भारत में मैन्युफैक्चर किए जाएंगे।

कर्नाटक में फॉक्सकॉन का नया प्लांट पूरी तरह तैयार

कर्नाटक के वाणिज्य और उद्योग मंत्री एम. बी. पाटिल ने बताया कि ताइवान की जानी-मानी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Foxconn द्वारा देवनहल्ली के ITIR (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इन्वेस्टमेंट रीजन) में स्थापित यूनिट अब उत्पादन के लिए तैयार है। उम्मीद जताई जा रही है कि जून की शुरुआत में इस यूनिट से iPhone की वाणिज्यिक आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बता दें कि फॉक्सकॉन, Apple के लिए कॉन्ट्रैक्ट बेस्ड मैन्युफैक्चरिंग करती है।

मेक इन इंडिया को मिली नई रफ्तार

मंत्री पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “यह केवल मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उपलब्धि नहीं है, बल्कि भारत की वैश्विक उत्पादन हब बनने की ओर एक रणनीतिक छलांग है।” उन्होंने कहा कि भू-राजनीतिक स्थितियों और टैरिफ दबावों के चलते Apple अब भारत को अपने नए प्राथमिक मैन्युफैक्चरिंग बेस के रूप में देख रहा है। इससे केवल कर्नाटक को वैश्विक मानचित्र पर मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य में विदेशी निवेश की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

300 एकड़ में फैला है नया इंडस्ट्रियल बेस

Apple और Foxconn ने बेंगलुरु ग्रामीण जिले के डोड्डाबल्लापुरा और देवनहल्ली तालुका में स्थित ITIR क्षेत्र में 300 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है। यहां अत्याधुनिक तकनीक से लैस मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं तैयार की गई हैं, जो केवल रोजगार के अवसर पैदा करेंगी, बल्कि भारत की तकनीकी साख को भी और ऊंचाई देंगी।

भारत में Apple का निवेश रहेगा बरकरार

हाल ही में Apple ने भारत सरकार को आश्वस्त किया है कि उसकी निवेश योजनाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सार्वजनिक आलोचना के बावजूद, Apple भारत को एक मजबूत और भरोसेमंद उत्पादन केंद्र मानता है। सरकारी सूत्रों के अनुसार, Apple ने भारत सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि वह भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/business/iphone-will-be-built-at-record-level-in-india-new/article-21303

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.