VIDEO : डिप्टी सीएम के बयान पर गरमाई सियासत, पुतला दहन के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mandsor, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्हारगढ़ में उनका पुतला दहन करने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने गए और जमकर नारेबाजी हुई, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया।

डिप्टी मुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता मल्हारगढ़ में पुतला दहन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचने की स्थिति में गया।

स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की सक्रियता से टकराव टल गया और आगे की स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान जनभावनाओं के विरुद्ध है और वह सत्ता के घमंड में संवैधानिक मर्यादाएं लांघ रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बेवजह सियासी माहौल खराब करने और जनमानस को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पुलिस प्रशासन अलर्ट पर
मल्हारगढ़ थाने की पुलिस द्वारा फिलहाल हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना हो।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

VIDEO : डिप्टी सीएम के बयान पर गरमाई सियासत, पुतला दहन के दौरान भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Mandsor, MP

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा के बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मल्हारगढ़ में उनका पुतला दहन करने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने गए और जमकर नारेबाजी हुई, जिससे माहौल पूरी तरह गरमा गया।

डिप्टी मुख्यमंत्री एवं मल्हारगढ़ विधानसभा से विधायक जगदीश देवड़ा के हालिया बयान को लेकर कांग्रेस ने तीखा विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन के तहत कांग्रेस कार्यकर्ता मल्हारगढ़ में पुतला दहन कर रहे थे, तभी भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप और तीखी बहस के बाद मामला हाथापाई तक पहुंचने की स्थिति में गया।

स्थिति बिगड़ते देख स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला और दोनों दलों के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर किसी तरह स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की सक्रियता से टकराव टल गया और आगे की स्थिति पर भी निगरानी रखी जा रही है।

कांग्रेस नेताओं ने डिप्टी सीएम पर लगाए आरोप
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि उपमुख्यमंत्री द्वारा दिया गया बयान जनभावनाओं के विरुद्ध है और वह सत्ता के घमंड में संवैधानिक मर्यादाएं लांघ रहे हैं। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर बेवजह सियासी माहौल खराब करने और जनमानस को गुमराह करने का आरोप लगाया।

पुलिस प्रशासन अलर्ट पर
मल्हारगढ़ थाने की पुलिस द्वारा फिलहाल हालात पर नियंत्रण पा लिया गया है, लेकिन संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है ताकि कोई भी अप्रिय घटना हो।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bjp-congress-activist-took-the-front-clash-during-the-politics-of/article-21326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.