छत्तीसगढ़ आज: रायपुर से लेकर जांजगीर तक सियासत, संस्कृति और खेल की हलचलें तेज

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ में राजनीति से लेकर संस्कृति और खेल तक आज का दिन घटनाओं से भरा रहेगा। कांग्रेस की 'संविधान बचाओ यात्रा' 19 मई से शुरू होने जा रही है, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज रायपुर पहुंचेंगे और दो दिवसीय दौरे पर प्रदेश में रहेंगे।

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा कल से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संविधान बचाओ यात्रा कल से शुरू होगी। इसका राज्य स्तरीय आयोजन जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे होगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

सचिन पायलट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

सचिन पायलट आज रायपुर पहुंच रहे हैं। वे पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित मिरानिया परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे और कल की रैली में भाग लेंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में भी भाग लेंगे।

25 मई को कांग्रेस मनाएगी शहादत दिवस

कांग्रेस पार्टी 25 मई को झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं की याद में शहादत दिवस मनाएगी। इसी कड़ी में 11 जून को पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम होगा।

खेल क्षेत्र की बड़ी खबरें

रायपुर यूनियन क्लब में आज से मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, साई सेंटर रायपुर के दो खिलाड़ी निखिल और अब्दुल्ला का चयन अंडर-16 इंडिया वॉलीबॉल कैंप के लिए हुआ है। वे जून में उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज रायपुर में होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम

  • रंगमंच प्रस्तुति: पेइंग गेस्ट नाटक का मंचन, शाम 6:30 बजे, गांधी मैदान स्थित रंगमंदिर।

  • धार्मिक आयोजन: श्रीशांतिनाथ जैन मंदिर, अशोका रतन में वेदी प्रतिष्ठा समारोह, प्रातः 6:30 बजे से।

  • सालाना उर्स पाक: हजरत सैय्यद चांद शाह वली रह. की मजार पर, सुबह 10 बजे से लंगर और दुआ।

  • हज प्रशिक्षण शिविर: जामा मस्जिद हलवाई लाइन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।

  • मतदान कार्यक्रम: मैथिल ब्राह्मण समाज का चुनाव, सुबह 9 से शाम 3 बजे तक।

  • सामाजिक बैठक: छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, सिंधु पैलेस, सुबह 10 बजे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

छत्तीसगढ़ आज: रायपुर से लेकर जांजगीर तक सियासत, संस्कृति और खेल की हलचलें तेज

Raipur, CG

कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा कल से

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में संविधान बचाओ यात्रा कल से शुरू होगी। इसका राज्य स्तरीय आयोजन जांजगीर-चांपा में दोपहर 3 बजे होगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, वरिष्ठ नेता और पार्टी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे।

सचिन पायलट का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा

सचिन पायलट आज रायपुर पहुंच रहे हैं। वे पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित मिरानिया परिवार से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वे बिलासपुर पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे और कल की रैली में भाग लेंगे।

मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे विकास कार्यों का लोकार्पण

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन आज कोरबा में 1.20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। साथ ही वे वीरांगना अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर आयोजित कार्यशाला में भी भाग लेंगे।

25 मई को कांग्रेस मनाएगी शहादत दिवस

कांग्रेस पार्टी 25 मई को झीरम घाटी में शहीद हुए नेताओं की याद में शहादत दिवस मनाएगी। इसी कड़ी में 11 जून को पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर भी कार्यक्रम होगा।

खेल क्षेत्र की बड़ी खबरें

रायपुर यूनियन क्लब में आज से मेगा खेल प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया है। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को तैराकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। वहीं, साई सेंटर रायपुर के दो खिलाड़ी निखिल और अब्दुल्ला का चयन अंडर-16 इंडिया वॉलीबॉल कैंप के लिए हुआ है। वे जून में उज्बेकिस्तान में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

आज रायपुर में होंगे ये प्रमुख कार्यक्रम

  • रंगमंच प्रस्तुति: पेइंग गेस्ट नाटक का मंचन, शाम 6:30 बजे, गांधी मैदान स्थित रंगमंदिर।

  • धार्मिक आयोजन: श्रीशांतिनाथ जैन मंदिर, अशोका रतन में वेदी प्रतिष्ठा समारोह, प्रातः 6:30 बजे से।

  • सालाना उर्स पाक: हजरत सैय्यद चांद शाह वली रह. की मजार पर, सुबह 10 बजे से लंगर और दुआ।

  • हज प्रशिक्षण शिविर: जामा मस्जिद हलवाई लाइन, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक।

  • मतदान कार्यक्रम: मैथिल ब्राह्मण समाज का चुनाव, सुबह 9 से शाम 3 बजे तक।

  • सामाजिक बैठक: छत्तीसगढ़ सिंधी पंचायत की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक, सिंधु पैलेस, सुबह 10 बजे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chhattisgarh-today-intensifies-political-culture-and-sports-movements-from-raipur/article-21307

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.