एमपी में लू के साथ गर्म रातों का अलर्ट, 4 दिन तक आंधी-बारिश की संभावना; ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेंगे

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। अगले चार दिनों तक प्रदेशभर में भीषण गर्मी के साथ लू चलने की संभावना है। वहीं दूसरी ओर, कुछ इलाकों में तेज आंधी और बारिश का भी पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, यह बदलाव तीन साइक्लोनिक सिस्टम्स के सक्रिय होने से हो रहा है, जिनका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है।

दिन में लू, रात में भी नहीं मिलेगी राहत

प्रदेश के कई जिलों में जहां दिन के समय तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, वहीं रातें भी गर्म रहने वाली हैं। विशेषकर सीधी और उमरिया जिलों में रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

 हीटवेव प्रभावित जिले:

  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर में लू चलने की चेतावनी है।

 इन जिलों में बारिश और आंधी का असर

प्रदेश के कुछ जिलों में आज आंधी और बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 संभावित बारिश/आंधी वाले जिले:

  • झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट आदि जिले शामिल हैं।

 तापमान का हाल: कहां कितना गर्म रहा

शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 44.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा:

  • नौगांव: 44.0°C

  • सीधी, टीकमगढ़: 43.6°C

  • दमोह, सतना: 43.5°C

  • गुना, शिवपुरी: 43.2°C

  • सागर: 43.0°C

  • रीवा: 42.8°C

  • भोपाल: 40.8°C

  • जबलपुर: 41.2°C

  • इंदौर: 38.2°C

  • उज्जैन: 39.5°C

  • पचमढ़ी (सबसे ठंडा): 33.2°C

 मई का दूसरा पखवाड़ा और ज्यादा तपेगा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अभी जो आंधी-बारिश और गर्मी का मिश्रित असर है, वह तीन सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से है। लेकिन मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। पारा कई जिलों में 45 से 48 डिग्री तक जा सकता है।

 इन जिलों में सबसे भीषण गर्मी का अनुमान

मौसम विभाग ने जिन जिलों को विशेष रूप से अल्ट्रा हीट जोन माना है, उनमें शामिल हैं:

  • ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा

इनमें ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में पारा 47-48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 बड़े शहरों का अनुमानित तापमान (अगले 4 दिन)

शहर अधिकतम तापमान (°C)
ग्वालियर 46-47
भोपाल 44-45
इंदौर 42-44
जबलपुर 42-44
उज्जैन 41-43

सावधानी जरूरी: लू और गर्मी से बचाव के उपाय

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलें

  • ढीले और सूती कपड़े पहनें

  • पानी और ओआरएस का सेवन करें

  • बुजुर्ग और बच्चों को विशेष ध्यान दें

  • बाहर निकलते समय छाता, टोपी और गॉगल्स का इस्तेमाल करें

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By दैनिक जागरण

एमपी में लू के साथ गर्म रातों का अलर्ट, 4 दिन तक आंधी-बारिश की संभावना; ग्वालियर-चंबल सबसे ज्यादा तपेंगे

BHOPAL, MP

दिन में लू, रात में भी नहीं मिलेगी राहत

प्रदेश के कई जिलों में जहां दिन के समय तेज लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, वहीं रातें भी गर्म रहने वाली हैं। विशेषकर सीधी और उमरिया जिलों में रात के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की जा सकती है।

 हीटवेव प्रभावित जिले:

  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, गुना, अशोकनगर में लू चलने की चेतावनी है।

 इन जिलों में बारिश और आंधी का असर

प्रदेश के कुछ जिलों में आज आंधी और बारिश का दौर भी देखने को मिलेगा। तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

 संभावित बारिश/आंधी वाले जिले:

  • झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट आदि जिले शामिल हैं।

 तापमान का हाल: कहां कितना गर्म रहा

शनिवार को प्रदेश के कई शहरों में पारा 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया। छतरपुर के खजुराहो में तापमान 44.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। इसके अलावा:

  • नौगांव: 44.0°C

  • सीधी, टीकमगढ़: 43.6°C

  • दमोह, सतना: 43.5°C

  • गुना, शिवपुरी: 43.2°C

  • सागर: 43.0°C

  • रीवा: 42.8°C

  • भोपाल: 40.8°C

  • जबलपुर: 41.2°C

  • इंदौर: 38.2°C

  • उज्जैन: 39.5°C

  • पचमढ़ी (सबसे ठंडा): 33.2°C

 मई का दूसरा पखवाड़ा और ज्यादा तपेगा

वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन के अनुसार, अभी जो आंधी-बारिश और गर्मी का मिश्रित असर है, वह तीन सक्रिय साइक्लोनिक सिस्टम की वजह से है। लेकिन मई के दूसरे पखवाड़े में गर्मी का प्रभाव और बढ़ेगा। पारा कई जिलों में 45 से 48 डिग्री तक जा सकता है।

 इन जिलों में सबसे भीषण गर्मी का अनुमान

मौसम विभाग ने जिन जिलों को विशेष रूप से अल्ट्रा हीट जोन माना है, उनमें शामिल हैं:

  • ग्वालियर, छतरपुर, नरसिंहपुर, निवाड़ी, टीकमगढ़, भिंड, दतिया, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, मुरैना, राजगढ़, रायसेन, शाजापुर, श्योपुरकलां, शिवपुरी, विदिशा

इनमें ग्वालियर-चंबल और मालवा-निमाड़ क्षेत्रों में पारा 47-48 डिग्री तक पहुंच सकता है।

 बड़े शहरों का अनुमानित तापमान (अगले 4 दिन)

शहर अधिकतम तापमान (°C)
ग्वालियर 46-47
भोपाल 44-45
इंदौर 42-44
जबलपुर 42-44
उज्जैन 41-43

सावधानी जरूरी: लू और गर्मी से बचाव के उपाय

  • दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलें

  • ढीले और सूती कपड़े पहनें

  • पानी और ओआरएस का सेवन करें

  • बुजुर्ग और बच्चों को विशेष ध्यान दें

  • बाहर निकलते समय छाता, टोपी और गॉगल्स का इस्तेमाल करें

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hot-night-alert-with-heat-in-mp-the-possibility-of/article-21299

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.