₹1200 किराए के कमरे से IPL तक का सफर: 5.20 करोड़ में बिके मंगेश यादव, पिता बोले—अब भारतीय टीम में देखने का सपना

sports

On

पांढुर्णा के बोरगांव में एक कमरे के घर से निकले मंगेश यादव की कहानी, संघर्ष, मेहनत और भरोसे की मिसाल बनी

पांढुर्णा जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर बोरगांव की संकरी गली में रहने वाले 23 वर्षीय ऑलराउंडर मंगेश यादव ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में इतिहास रच दिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने उन्हें 5 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा। 30 लाख रुपये की बेस प्राइस से शुरू हुई बोली साढ़े 17 गुना तक पहुंची। इस खबर के बाद गांव में जश्न का माहौल है और उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

मंगेश का परिवार आज भी उसी 10×10 फुट के एक कमरे में रहता है, जिसका किराया महज 1200 रुपये महीना है। इसी कमरे में सोना, खाना और रहना—सब कुछ होता है। पास में छोटी सी रसोई है। छह सदस्यों का परिवार इसी सीमित जगह में वर्षों से गुजर-बसर कर रहा है। बुधवार सुबह जब लोग बधाई देने पहुंचे, तो कमरे के बाहर जूते-चप्पलों की कतार साफ बता रही थी कि घर में खुशी ने दस्तक दी है।

मंगेश यादव ने 14 दिसंबर को घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया था और महज कुछ दिनों बाद आईपीएल ऑक्शन में उनका नाम सबसे चर्चित बन गया। वे मध्यप्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और बाएं हाथ के गेंदबाज होने के साथ ऑलराउंडर की भूमिका निभाते हैं।

उनके पिता राम अवध यादव पेशे से ट्रक ड्राइवर हैं। वे पिछले 22 वर्षों से ड्राइविंग कर रहे हैं। राम अवध यादव बताते हैं कि बेटे का फोन मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे आया था। “वह फोन पर रो रहा था, बोल भी नहीं पा रहा था। बस इतना कहा—पापा, मैं सेलेक्ट हो गया हूं।” पिता कहते हैं कि आज भी उन्हें किसी बड़े घर या सुविधाओं की चाह नहीं है। “बस इतना चाहता हूं कि मेरा बेटा एक दिन भारतीय टीम की जर्सी पहने।”

मंगेश की मां रीता यादव के लिए यह खुशी संघर्षों की याद भी लेकर आई। वे बताती हैं कि कई बार स्कूल की फीस महीनों तक नहीं भर पाते थे। बड़ी मुश्किल से प्राइवेट स्कूल में पढ़ाया। घर की हालत कभी मजबूत नहीं रही, लेकिन बेटे के सपनों को टूटने नहीं दिया। 12वीं के बाद मंगेश क्रिकेट के लिए नोएडा चले गए।

उनके कोच उत्सव बैरागी बताते हैं कि मंगेश रोज बोरगांव से करीब 70 किलोमीटर दूर छिंदवाड़ा अभ्यास के लिए आते-जाते थे। टूर्नामेंट में मिले कई पुरस्कार उन्होंने ग्राउंड कर्मचारियों को दे दिए। ट्रॉफियां ही उनके लिए सबसे बड़ी कमाई थीं।

आज मंगेश यादव की कहानी सिर्फ क्रिकेट की नहीं, बल्कि उस भरोसे और मेहनत की है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपनों को हकीकत में बदल देती है। आईपीएल का यह सफर उनके लिए एक शुरुआत है—असली मंजिल अब भी दूर, भारतीय टीम की जर्सी में।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mangesh-yadavs-journey-from-a-room-rented-for-%E2%82%B9-1200/article-40288

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.