शराब के पैसे नहीं दिए तो सड़क पर पटक-पटक कर पीटा, बिलासपुर में युवक गंभीर, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

On

तारबाहर थाना क्षेत्र में शराब दुकान के पास बर्बर मारपीट, वीडियो वायरल; पुलिस ने देर रात सभी बदमाशों को दबोचा

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शराब के लिए पैसे देने से इनकार करना दो युवकों को भारी पड़ गया। बदमाशों ने उन्हें सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और एक युवक को उठाकर बार-बार सड़क पर पटक दिया। इस हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, घटना बुधवार रात 17 दिसंबर की है। तालापारा निवासी अजय चौहान (22) अपने दोस्त करण बचकानी के साथ पुराना बस स्टैंड स्थित शराब दुकान पहुंचे थे। इसी दौरान राहुल बंजारे नामक युवक वहां आया और करण से शराब पीने के लिए पैसे मांगने लगा। मना करने पर उसके साथी अरमान अली, मनोहर विश्वकर्मा, धर्मेंद्र बंजारे और रितेश सोनकर भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी ने मिलकर विवाद शुरू कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर करण के साथ मारपीट शुरू कर दी। अजय चौहान जब बीच-बचाव के लिए आगे आया, तो उसे भी नहीं बख्शा गया। बदमाशों ने करण को घेर लिया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसे मारे। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक को उठाकर जमीन पर पटक दिया गया और उसके सिर व शरीर पर बेरहमी से पैर मारे गए।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। अजय चौहान की शिकायत पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। रातभर दबिश देकर पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया। घायल करण की हालत गंभीर होने के कारण उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शराब दुकानों के आसपास इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई और नियमित गश्त की मांग की है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गंभीर चोट और अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब के नशे में घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब के दुरुपयोग और बढ़ती हिंसा की गंभीर तस्वीर भी पेश करती है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Dec 2025 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/if-he-did-not-give-money-for-liquor-he-was/article-40311

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.