राजस्थान IPL की दौड़ से बाहर, मुंबई की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग

Sports

आईपीएल 2025 में राजस्थान रॉयल्स का प्लेऑफ सपना टूट गया है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने राजस्थान को 100 रन के भारी अंतर से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही मुंबई ने टूर्नामेंट में अपनी लगातार छठी जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने उसे बिल्कुल भी सफल नहीं होने दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में मात्र 117 रन पर सिमट गई।

मुंबई के लिए ओपनर रायन रिकेलटन ने धमाकेदार 61 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ने नाबाद 48-48 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि रोहित शर्मा ने 53 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई की पारी के दौरान रनगति और साझेदारियों का जबरदस्त तालमेल देखने को मिला।

गेंदबाजी में भी मुंबई ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली। राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जिससे टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई का कब्ज़ा

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 14 अंक हो गए हैं और बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने 11 में से 8 मुकाबले गंवा दिए हैं। अब भले ही टीम अपने बाकी के तीन मुकाबले जीत भी ले, तब भी वह अधिकतम 12 अंक ही अर्जित कर सकेगी, जो प्लेऑफ की दौड़ के लिए नाकाफी साबित होगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 May 2025 By दैनिक जागरण

राजस्थान IPL की दौड़ से बाहर, मुंबई की धमाकेदार जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ी छलांग

Sports

राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन मुंबई के बल्लेबाजों ने उसे बिल्कुल भी सफल नहीं होने दिया। मुंबई ने निर्धारित 20 ओवर में सिर्फ दो विकेट गंवाकर 217 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम 16.1 ओवर में मात्र 117 रन पर सिमट गई।

मुंबई के लिए ओपनर रायन रिकेलटन ने धमाकेदार 61 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ घोषित किया गया। कप्तान हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ने नाबाद 48-48 रन की उपयोगी पारियां खेलीं, जबकि रोहित शर्मा ने 53 रन की तेज अर्धशतकीय पारी खेली। मुंबई की पारी के दौरान रनगति और साझेदारियों का जबरदस्त तालमेल देखने को मिला।

गेंदबाजी में भी मुंबई ने पूरी तरह से दबदबा बनाए रखा। ट्रेंट बोल्ट और कर्ण शर्मा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह को 2 सफलता मिली। राजस्थान की ओर से कोई भी बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सका, जिससे टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई।

पॉइंट्स टेबल पर मुंबई का कब्ज़ा

इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस के 14 अंक हो गए हैं और बेहतर नेट रन रेट के कारण टीम पहले स्थान पर पहुंच गई है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने अपने 11 में से 8 मुकाबले गंवा दिए हैं। अब भले ही टीम अपने बाकी के तीन मुकाबले जीत भी ले, तब भी वह अधिकतम 12 अंक ही अर्जित कर सकेगी, जो प्लेऑफ की दौड़ के लिए नाकाफी साबित होगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/mumbais-big-jump-in-points-tables-out-of-rajasthan-ipl/article-19282

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.