डिपोर्ट प्रक्रिया में गुना रहा पाक नागरिकों से मुक्त, एसपी सोनी की पुष्टि

Guna, MP

डिपोर्ट प्रक्रिया के अंतिम दिन भी नहीं हुई किसी पाक मूल के व्यक्ति की पहचान

केंद्र सरकार द्वारा देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से डिपोर्ट करने की प्रक्रिया के तहत गुना जिले की स्थिति को लेकर एसपी अंकित सोनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है, जो पाकिस्तान का मूल निवासी हो।

एसपी सोनी ने बताया कि जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन और निगरानी की गई, लेकिन अब तक किसी भी व्यक्ति की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में नहीं हुई है। इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय को शून्य रिपोर्ट भेजी गई है।

गुना की मुस्लिम आबादी, पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं

गुना जिले में मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 7 प्रतिशत है, जिनमें से अधिकतर लोग गुना शहर में रहते हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यहां की मुस्लिम आबादी मूल रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से संबंधित है और इनका किसी भी तरह का सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान से नहीं पाया गया।

कानून-व्यवस्था को लेकर शुरुआती चुनौतियां, अब हालात नियंत्रण में

एसपी अंकित सोनी के लिए जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना एक शुरुआती चुनौती रहा। विशेषकर कर्नलगंज क्षेत्र में हुई कथित हिंसक घटना के बाद हालात संवेदनशील हो गए थे। लेकिन उन्होंने बताया कि पुलिस की सतर्कता और निरंतर निगरानी के चलते अब जिले में शांति और नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 May 2025 By दैनिक जागरण

डिपोर्ट प्रक्रिया में गुना रहा पाक नागरिकों से मुक्त, एसपी सोनी की पुष्टि

Guna, MP

केंद्र सरकार द्वारा देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान कर उन्हें देश से डिपोर्ट करने की प्रक्रिया के तहत गुना जिले की स्थिति को लेकर एसपी अंकित सोनी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं मिला है, जो पाकिस्तान का मूल निवासी हो।

एसपी सोनी ने बताया कि जिलेभर में पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सत्यापन और निगरानी की गई, लेकिन अब तक किसी भी व्यक्ति की पहचान पाकिस्तानी नागरिक के रूप में नहीं हुई है। इसी आधार पर पुलिस मुख्यालय को शून्य रिपोर्ट भेजी गई है।

गुना की मुस्लिम आबादी, पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं

गुना जिले में मुस्लिम समुदाय की आबादी लगभग 7 प्रतिशत है, जिनमें से अधिकतर लोग गुना शहर में रहते हैं। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यहां की मुस्लिम आबादी मूल रूप से भारत के विभिन्न हिस्सों से संबंधित है और इनका किसी भी तरह का सीधा या परोक्ष संबंध पाकिस्तान से नहीं पाया गया।

कानून-व्यवस्था को लेकर शुरुआती चुनौतियां, अब हालात नियंत्रण में

एसपी अंकित सोनी के लिए जिले की कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना एक शुरुआती चुनौती रहा। विशेषकर कर्नलगंज क्षेत्र में हुई कथित हिंसक घटना के बाद हालात संवेदनशील हो गए थे। लेकिन उन्होंने बताया कि पुलिस की सतर्कता और निरंतर निगरानी के चलते अब जिले में शांति और नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/sp-soni-free-from-pak-citizens-folded-in-deport-process/article-19326

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.