पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान – "हमला मेरे देश ने ही कराया", डिप्टी पीएम के बयान पर जताई तीखी प्रतिक्रिया

Sports

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय से ताल्लुक रखने वाले दानिश कानेरिया ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान की सरकार पर तीखा हमला बोला है। कानेरिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दावा किया है कि "पहलगाम में जो हमला हुआ, वह मेरे देश ने ही कराया है"। उनके इस बयान से पाक सरकार और वहां की राजनीति में खलबली मच गई है।

 दानिश का यह बयान पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री के उस विवादित स्टेटमेंट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को "स्वतंत्रता सेनानी" बताया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कानेरिया ने लिखा कि जब देश का डिप्टी पीएम ही आतंकियों को 'फ्रीडम फाइटर' कहेगा, तो इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान खुद इस हमले में शामिल है।

पाकिस्तान सरकार को बताया आतंक का समर्थक

दानिश कानेरिया ने पहले भी पाकिस्तान सरकार पर आतंकवाद को शह देने का आरोप लगाया था। पहलगाम हमले के ठीक अगले दिन उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर पाकिस्तान का इसमें हाथ नहीं है, तो फिर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पर बयान क्यों नहीं दिया? क्यों अचानक सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया? इससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान सच्चाई छिपा रहा है और आतंकी संगठनों को संरक्षण दे रहा है।

शर्मनाक और अपमानजनक बयान: कानेरिया

कानेरिया ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "यह सिर्फ शर्मनाक नहीं बल्कि अपमानजनक भी है कि पाकिस्तान का डिप्टी पीएम आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी बताता है। इसका मतलब साफ है कि यह हमला हमारे देश की सहमति और समर्थन से ही हुआ है।" 

पहले भी कड़ी आलोचना कर चुके हैं दानिश

दानिश कानेरिया पाकिस्तान में हिंदू होने के कारण लंबे समय से भेदभाव और दुर्व्यवहार का सामना करने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। वह आए दिन अपने बयानों से पाकिस्तान सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों की आलोचना करते हैं। पहलगाम हमले को लेकर उनके इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बहस को जन्म दे दिया है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तानी क्रिकेटर का बड़ा बयान – "हमला मेरे देश ने ही कराया", डिप्टी पीएम के बयान पर जताई तीखी प्रतिक्रिया

Sports

 दानिश का यह बयान पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री के उस विवादित स्टेटमेंट के बाद आया है, जिसमें उन्होंने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को "स्वतंत्रता सेनानी" बताया था। इसी पर प्रतिक्रिया देते हुए कानेरिया ने लिखा कि जब देश का डिप्टी पीएम ही आतंकियों को 'फ्रीडम फाइटर' कहेगा, तो इसका सीधा मतलब है कि पाकिस्तान खुद इस हमले में शामिल है।

पाकिस्तान सरकार को बताया आतंक का समर्थक

दानिश कानेरिया ने पहले भी पाकिस्तान सरकार पर आतंकवाद को शह देने का आरोप लगाया था। पहलगाम हमले के ठीक अगले दिन उन्होंने सवाल उठाया था कि अगर पाकिस्तान का इसमें हाथ नहीं है, तो फिर प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस पर बयान क्यों नहीं दिया? क्यों अचानक सेना को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया? इससे यह साफ होता है कि पाकिस्तान सच्चाई छिपा रहा है और आतंकी संगठनों को संरक्षण दे रहा है।

शर्मनाक और अपमानजनक बयान: कानेरिया

कानेरिया ने अपने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर लिखा, "यह सिर्फ शर्मनाक नहीं बल्कि अपमानजनक भी है कि पाकिस्तान का डिप्टी पीएम आतंकियों को स्वतंत्रता सेनानी बताता है। इसका मतलब साफ है कि यह हमला हमारे देश की सहमति और समर्थन से ही हुआ है।" 

पहले भी कड़ी आलोचना कर चुके हैं दानिश

दानिश कानेरिया पाकिस्तान में हिंदू होने के कारण लंबे समय से भेदभाव और दुर्व्यवहार का सामना करने की बात सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं। वह आए दिन अपने बयानों से पाकिस्तान सरकार की कार्यप्रणाली और नीतियों की आलोचना करते हैं। पहलगाम हमले को लेकर उनके इस बयान ने न सिर्फ पाकिस्तान बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी बहस को जन्म दे दिया है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/pakistani-cricketers-big-statement-on-pahalgam-terror-attack-my/article-18577

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.