नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त, आत्मनिर्भर विकास की ओर ऐतिहासिक कदम

Raypur, cg

छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर से एक प्रेरणादायक खबर सामने आई है। नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण (पूर्व में एनआरडीए) ने 1788 करोड़ रुपये का कर्ज पूरी तरह चुकाकर खुद को कर्जमुक्त घोषित कर दिया है। साथ ही 100 करोड़ रुपये की सरकारी गारंटी भी राज्य सरकार को लौटा दी गई है। यह सफलता राज्य सरकार की वित्तीय अनुशासन और दूरदर्शी नीतियों का प्रतिफल मानी जा रही है।

 नवा रायपुर के विकास के लिए पहले भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण, शासकीय भवनों और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु बड़ा कर्ज लिया गया था। इससे नगदी प्रवाह पर असर पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई रणनीतिक योजनाओं से प्राधिकरण की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और वित्तीय स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि को “विकास की नई शुरुआत” करार देते हुए कहा कि यह सफलता पारदर्शिता, अनुशासन और दूरदृष्टि का परिणाम है। अब प्राधिकरण की संपत्तियाँ बंधनमुक्त हो गई हैं, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अधोसंरचना विकास में तेजी आएगी।

निजी निवेश और आधुनिक परियोजनाओं को मिली रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की सक्रिय नीतियों के चलते प्राधिकरण की परिसंपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ा है। मेडिसिटी, फार्मा पार्क, सेमीकंडक्टर प्लांट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसी परियोजनाओं ने निजी निवेश को आकर्षित किया है। वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट में नवा रायपुर के लिए 1043 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नवा रायपुर – भविष्य का विकास हब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का अगला ग्रोथ इंजन बताया है। उन्होंने बताया कि यहां आरबीआई, नाबार्ड, एनटीपीसी जैसे संस्थानों के कार्यालय खुल चुके हैं और आईटी कंपनियों के लिए भी यह एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। मेडिसिटी, एडुसिटी, सायंस सिटी, ई-बस सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं नवा रायपुर को भारत के अग्रणी शहरों की कतार में ला रही हैं।

अब नवा रायपुर न सिर्फ छत्तीसगढ़ की गौरवशाली राजधानी है, बल्कि एक आधुनिक, रोजगारोन्मुखी और निवेश के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण हुआ कर्जमुक्त, आत्मनिर्भर विकास की ओर ऐतिहासिक कदम

Raypur, cg

 नवा रायपुर के विकास के लिए पहले भूमि अधिग्रहण, सड़क निर्माण, शासकीय भवनों और उच्च शिक्षण संस्थानों की स्थापना हेतु बड़ा कर्ज लिया गया था। इससे नगदी प्रवाह पर असर पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू की गई रणनीतिक योजनाओं से प्राधिकरण की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई और वित्तीय स्वावलंबन की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया।

मुख्यमंत्री साय ने इस उपलब्धि को “विकास की नई शुरुआत” करार देते हुए कहा कि यह सफलता पारदर्शिता, अनुशासन और दूरदृष्टि का परिणाम है। अब प्राधिकरण की संपत्तियाँ बंधनमुक्त हो गई हैं, जिससे निवेश को बढ़ावा मिलेगा और अधोसंरचना विकास में तेजी आएगी।

निजी निवेश और आधुनिक परियोजनाओं को मिली रफ्तार

छत्तीसगढ़ सरकार की सक्रिय नीतियों के चलते प्राधिकरण की परिसंपत्तियों का व्यावसायिक उपयोग बढ़ा है। मेडिसिटी, फार्मा पार्क, सेमीकंडक्टर प्लांट और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी जैसी परियोजनाओं ने निजी निवेश को आकर्षित किया है। वर्ष 2024-25 के तृतीय अनुपूरक बजट में नवा रायपुर के लिए 1043 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

नवा रायपुर – भविष्य का विकास हब

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर को छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का अगला ग्रोथ इंजन बताया है। उन्होंने बताया कि यहां आरबीआई, नाबार्ड, एनटीपीसी जैसे संस्थानों के कार्यालय खुल चुके हैं और आईटी कंपनियों के लिए भी यह एक बड़ा केंद्र बनता जा रहा है। मेडिसिटी, एडुसिटी, सायंस सिटी, ई-बस सेवाएं, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी सुविधाएं नवा रायपुर को भारत के अग्रणी शहरों की कतार में ला रही हैं।

अब नवा रायपुर न सिर्फ छत्तीसगढ़ की गौरवशाली राजधानी है, बल्कि एक आधुनिक, रोजगारोन्मुखी और निवेश के लिए आकर्षक डेस्टिनेशन बनकर उभर रहा है। यह मॉडल पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करके फॉलो कीजिये, या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/nawa-raipur-atal-municipal-development-authority-turned-towards-debt-free/article-18579

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.