- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- KKR में रायन टेन डोशेट को नई जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी
KKR में रायन टेन डोशेट को नई जिम्मेदारी, बने हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी
स्पोर्ट्स डेस्क
टीम इंडिया के असिस्टेंट कोच का कार्यकाल खत्म होने के बाद नाइट राइडर्स ग्रुप से जुड़े, ग्लोबल टीमों की रणनीति और टैलेंट स्काउटिंग पर करेंगे काम
भारतीय क्रिकेट टीम के साथ असिस्टेंट कोच की जिम्मेदारी निभा चुके नीदरलैंड्स के पूर्व क्रिकेटर रायन टेन डोशेट एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ बड़ी भूमिका में लौट आए हैं। KKR ने उन्हें हेड ऑफ क्रिकेट स्ट्रैटेजी नियुक्त किया है। नई जिम्मेदारी में टेन डोशेट सिर्फ IPL टीम तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि नाइट राइडर्स ग्रुप की अलग-अलग देशों में मौजूद फ्रेंचाइजियों के लिए क्रिकेट रणनीति तैयार करने, खिलाड़ियों की पहचान करने और भविष्य के स्क्वॉड की योजना पर काम करेंगे। यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है, जब टीम इंडिया के साथ उनका कार्यकाल खत्म होने की खबर सामने आई है। उनके साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप का भी राष्ट्रीय टीम के साथ कार्यकाल समाप्त हुआ है।
टेन डोशेट की नई भूमिका का दायरा काफी बड़ा रखा गया है। वे नाइट राइडर्स की ग्लोबल फ्रेंचाइजियों के बीच क्रिकेट से जुड़े फैसलों में तालमेल बनाने का काम करेंगे। इसमें टैलेंट स्काउटिंग, खिलाड़ियों की भर्ती, स्क्वॉड प्लानिंग और प्रदर्शन का आकलन शामिल रहेगा। अलग-अलग लीग में खेलने वाली टीमों के कोचिंग और एनालिटिक्स स्टाफ के साथ मिलकर एक समान क्रिकेट फिलॉसफी विकसित करने पर भी उनका फोकस रहेगा। फ्रेंचाइजी का मकसद ऐसा सिस्टम तैयार करना है, जिससे अलग-अलग देशों में सामने आने वाले खिलाड़ियों की पहचान जल्दी हो और जरूरत के मुताबिक उन्हें नाइट राइडर्स की दूसरी टीमों के लिए भी तैयार किया जा सके।
नई जिम्मेदारी के बावजूद टेन डोशेट मैदान से जुड़े कोचिंग रोल में भी नजर आएंगे। वे कैरेबियन प्रीमियर लीग में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स, ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स और मेजर लीग क्रिकेट में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के साथ असिस्टेंट कोच के रूप में काम करते रहेंगे। इस तरह उनकी जिम्मेदारी रणनीतिक फैसलों और खिलाड़ियों की स्काउटिंग से लेकर टीम के साथ सीधे काम करने तक फैली होगी।
अपनी नई भूमिका को लेकर टेन डोशेट ने नाइट राइडर्स की कोचिंग और एनालिटिक्स टीमों के साथ काम करने को महत्वपूर्ण अवसर बताया है। उनका जोर स्काउटिंग नेटवर्क और प्लेयर डेवलपमेंट सिस्टम को मजबूत करने के साथ लंबे समय के लिए क्रिकेट रणनीति तैयार करने पर रहेगा। नाइट राइडर्स स्पोर्ट्स के CEO वेंकी मैसूर ने भी टेन डोशेट के फ्रेंचाइजी और इंटरनेशनल क्रिकेट के अनुभव को इस जिम्मेदारी के लिए अहम बताया। उनके मुताबिक रायन लंबे समय से नाइट राइडर्स की क्रिकेट सोच और काम करने के तरीके को जानते हैं।
टेन डोशेट का KKR के साथ रिश्ता नया नहीं है। बतौर खिलाड़ी वह 2012 और 2014 में IPL खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा थे। इसके बाद कोचिंग में आने पर भी उनका फ्रेंचाइजी से जुड़ाव बना रहा। 2024 में जब KKR ने तीसरी बार IPL ट्रॉफी जीती, उस समय टेन डोशेट टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल थे। अब उन्हें नाइट राइडर्स ग्रुप के पूरे ग्लोबल क्रिकेट ढांचे में रणनीति से जुड़ी बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए